{"_id":"5d9692368ebc3e014c4b6530","slug":"shiv-sena-mla-amit-ghoda-joins-ncp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : शिवसेना विधायक अमित घोडा राकांपा में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : शिवसेना विधायक अमित घोडा राकांपा में शामिल
Fri, 04 Oct 2019 05:58 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 04 Oct 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले बृहस्पतिवार को सत्ताधारी दल के एक विधायक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए। पालघर से शिवसेना के विधायक, अमित घोडा, वरिष्ठ नेता अजीत पवार और नवाब मलिक की मौजूदगी में पार्टी के मुख्यालय में एनसीपी में शामिल हुए। अमित ने अपने पिता और मौजूदा सेना विधायक कृष्णा घोडा की मौत के बाद फरवरी 2016 में पालघर से उपचुनाव जीता था।
विज्ञापन
बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक माणिकराव कोकाटे शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए। कोकाटे नासिक जिले के सिन्नार से विधानसभा चुनाव लड़ेगे। कांग्रेस विधायक भरत भालके 30 सितंबर को राकांपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
भालके सोलापुर के पांडापुर से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के पूर्व विधायक विजय घोडमारे ने 14 सितंबर को राकांपा के प्रति निष्ठा जताई और अब वह नागपुर में हिंगना निर्वाचन क्षेत्र से विपक्षी दल के उम्मीदवार हैं।
दूसरी तरफ, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री गणेश नाइक और सचिन अहीर, सतारा के सांसद उदयनराजे भोसले, विधायक शिवेंद्रसिंह भोसले, वैभव पिचड़ और संदीप नाइक और अन्य ने हाल ही में एनसीपी छोड़ सत्ताधारी भाजपा या शिवसेना में शामिल हो गए थे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : परली में भाई-बहन में होगी टक्कर दिग्गज नेताओं ने भरे पर्चे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को चर्चित और दिग्गज नेताओं ने राज्य में विभिन्न जगहों पर पर्चे दाखिल किए। मुंबई में जहां वर्ली सीट के लिए शिवसेना के आदित्य ठाकरे ने उम्मीदवारी दाखिल की, वहीं राज्य भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे, उनकी बहन व भाजपा की पंकजा मुंडे तथा एनसीपी नेता जितेंद्र आहवाड़ ने भी पर्चे भरे।
धनंजय और पंकजा परली विधानसभा क्षेत्र में आमने-सामने होंगे इसके अलावा पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे ने सोलापुर-मध्य से कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारी पेश की।
मुंबई में बांद्रा पश्चिम से भाजपा-शिवसेना के संयुक्त उम्मीदवार मुंबई भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आशीष शेलार और माहिम विधानसभा से मनसे के वरिष्ठ नेता संदीप देशपांडे ने भी उम्मीदवारी दाखिल की है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के दो बेटों को टिकट दिए हैं। जिसमें अमित देशमुख ने लातूर शहर और धीरज देशमुख ने लातूर ग्रामीण से पर्चे दाखिल किए।