Maharashtra Politics: 'भाजपा नहीं, कांग्रेस-एनसीपी हमारी असली दुश्मन', शिवसेना नेता का बड़ा बयान
शिवसेना नेता विकास गोगावले ने कहा कि हम अपने गठबंधन को बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे इसे खराब करने का काम कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना (युवा शाखा) के नेता विकास गोगावले ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) और कांग्रेस पार्टी शिवसेना की असली दुश्मन हैं। उन्होंने यह बयान महाड तालुका में एनसीपी और कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधि के कारण दी। गोगावले ने कहा कि महाड तालुका में भाजपा का वोट शेयर कम है और यहां भाजपा जीत भी नहीं पाएगी लेकिन एनसीपी और कांग्रेस हमारे असली दुश्मन हैं क्योंकि वे यहां शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय लेते हैं। गोगावले ने कहा कि हम अपने गठबंधन को बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे इसे खराब करने का काम कर रहे हैं।
हम अपने गठबंधन को बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे इसे खराब करने में लगे
गोगावले ने कहा कि कांग्रेस के चार पूर्व पार्षद और शिवसेना के एक पार्षद पिछले महीने यहां एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हुए थे। जब से ये चारों आए हैं वे शिवसेना के काम का श्रेय ले रहे हैं। हम अपने गठबंधन को बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे इसे खराब करने का काम कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.