फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena leader Sanjay Raut taunt on union cabinet expansion

संजय राउत का तंज: भाजपा ‘मानव संसाधन’ उपलब्ध कराने के लिए शिवसेना-राकापा को दे धन्यवाद

Fri, 09 Jul 2021 02:40 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 09 Jul 2021 02:40 AM IST
सार

राउत ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में राज्यमंत्री के रूप में कपिल पाटिल और डॉ. भारती पवार कभी एनसीपी में थे तो कभी शिवसेना के शाखा प्रमुख रह चुके हैं।

विज्ञापन
Shiv Sena leader Sanjay Raut taunt on union cabinet expansion
संजय राउत - फोटो : facebook.com/sanjayraut.official

विस्तार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, केंद्रीय मंत्रिमंडल में ‘मानव संसाधन’ उपलब्ध कराने के लिए भाजपा को शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को धन्यवाद देना चाहिए। राउत ने यह तंज मंत्रिमंडल में शामिल महाराष्ट्र के तीन नेताओं को लेकर कसा है। तीनों नेताओं की पृष्ठभूमि राकांपा और शिवसेना की है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में महाराष्ट्र से उन तीन नेताओं को मंत्री बनाया गया है, जो कभी शिवसेना और एनसीपी में थे। पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में राज्यमंत्री के रूप में कपिल पाटिल और डॉ. भारती पवार कभी एनसीपी में थे तो कभी शिवसेना के शाखा प्रमुख रह चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं, नारायण राणे शिवसेना में रहते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। कैबिनेट में लेने के लिए अच्छे मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए भाजपा को शिवसेना और एनसीपी का धन्यवाद करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायण राणे को केंद्र में मंत्री बनाकर शिवसेना के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है क्योंकि कोकण और मुंबई में वह शिवसेना को करारा जवाब दे सकते हैं। इस सवाल पर राउत ने कहा कि मंत्री देश सेवा के लिए बनाए जाते हैं राजनीतिक विरोधियों को शिकस्त देने के लिए किसी को मंत्री पद नहीं मिलता। यदि ऐसा है तो यह कैबिनेट और संविधान का अपमान करने जैसा होगा।


राणे को कद के मुताबिक नहीं मिला मंत्रालय
शिवसेना सांसद राउत ने कहा कि प्रकाश जावड़ेकर जैसे अनुभवी लोग मोहरा बन गए और कुछ मंत्री बन गए। उन्होंने नारायण राणे पर व्यंग्य कसा कि उनका कद बड़ा है लेकिन उन्हें केंद्र में सूक्ष्म, लधु और मध्यम दर्जे का मंत्रालय दिया गया। राउत ने कहा कि राणे मुख्यमंत्री रह चुके हैं और पहले भी अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed