फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena Leader Sanjay Raut Says, Congress can not win Goa polls on its own

शिवसेना ने कहा: अपने दम पर गोवा नहीं जीत सकती कांग्रेस, हमें भी लें साथ नहीं तो 10 सीट मिलना भी मुश्किल

Thu, 13 Jan 2022 01:52 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 13 Jan 2022 01:52 PM IST
सार

गोवा विधान सभा देश की एकसदनीय विधायिका है। इसमें कुल 40 सदस्य  हैं। वर्तमान में यहां एनडीए की सरकार चल रही है। 14 फरवरी को यहां चुनाव होने हैं।
 

विज्ञापन
Shiv Sena Leader Sanjay Raut Says, Congress can not win Goa polls on its own
संजय राउत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोवा विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र गठबंधन के प्रयोग को दोहराने के अपने प्रस्ताव पर कांग्रेस द्वारा कोई जवाब नही मिलने से शिवसेना नाराज हो गई है। शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि गोवा की राजनीतिक स्थिति ऐसी है कि अगर कांग्रेस अपने दम पर तटीय राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ती है तो वह 10 सीटें भी नहीं जीत सकती है।

विज्ञापन


पता नहीं गोवा कांग्रेस क्या सोचकर अकेले लड़ रही है: राउत
गोवा में कांग्रेस के केवल तीन विधायक हैं। पार्टी के विधायकों ने इसे सामूहिक रूप से छोड़ दिया है। प्रमुख राजनीतिक दलें शिवसेना और एनसीपी ने कांग्रेस को उसके कठिन समय में समर्थन देने की पेशकश की थी। लेकिन मुझे नहीं पता कि कांग्रेस क्या सोच रही है। अगर वह अकेले चुनाव लड़ती है तो वह 10 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकती है। 
विज्ञापन


कांग्रेस 30 सीटों पर लड़े चुनाव बाकी 10 अपने सहयोगियों को दे: राउत
राउत ने कहा कि हमने गोवा कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडुराव, सीएलपी नेता दिगंबर कामत और गोवा कांग्रेस प्रमुख गिरीश चोडनकर के साथ एक दौर की चर्चा की थी और हमने एक प्रस्ताव रखा था कि कांग्रेस 40 विधानसभा सीटों में से 30 पर चुनाव लड़े और अपने सहयोगियों के लिए छोड़ दें।  राउत ने कहा कि 10 विधानसभा सीटें, जहां कांग्रेस ने पिछले 50 वर्षों में चुनाव नहीं जीता है, शिवसेना, एनसीपी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी को आवंटित की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी गठबंधन के पक्षधर थे लेकिन स्थानीय कांग्रेस के विचार अलग
राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी गठबंधन के विचार के पक्षधर थे, लेकिन स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व का दृष्टिकोण अलग है। राउत ने कहा कि शिवसेना गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल की उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए तैयार है, अगर वह विधानसभा चुनावों में राजनीतिक कदम उठाने का फैसला करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed