{"_id":"6021c9988ebc3e74a862240a","slug":"shiv-sena-leader-sanjay-raut-responded-over-amit-shah-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह को राउत का जवाब, ‘बंद कमरे’ से भाजपा को भी पहुंचा फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह को राउत का जवाब, ‘बंद कमरे’ से भाजपा को भी पहुंचा फायदा
Tue, 09 Feb 2021 05:00 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 09 Feb 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
शिवसेना नेता संजय राउत
- फोटो : ANI
शिवसेना नेता संजय राउत ने गृहमंत्री अमित शाह को जवाब देते हुए कहा, जिस बंद कमरे का जिक्र शाह ने किया, उसी कमरे से सत्ताधारी भाजपा के साथ-साथ पीएम नरेंद्र मोदी को भी फायदा हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल, शाह ने रविवार को कहा था कि उन्होंने बंद कमरे में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे से हुई बैठक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई वादा नहीं किया था।
विज्ञापन
राउत ने सोमवार को कहा, सभी जानते हैं कि बालासाहेब ने उसी बंद कमरे में भाजपा और उसके कई वरिष्ठ नेताओं को हिंदुत्व के लिए आशीर्वाद दिया। पीएम मोदी और शाह को भी फायदा हुआ। शिवसेना सत्ता के लिए झूठ नहीं बोलती? शिवसेना का जन्म सत्ता के लिए नहीं हुआ था। हमारे लिए मातोश्री मंदिर है, बंद कमरा नहीं।
विज्ञापन
अमित शाह को देवेंद्र फडणवीस का पुराना बयान सुनना चाहिए, जो उन्होंने होटल ब्लू सी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया था। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच हुई बातचीत में सहमति बनी है कि दोनों पार्टियां आधी-आधी सीटों पर लड़ेंगी और सत्ता में दोनों की बराबर की हिस्सेदारी होगी।