फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena keeps Mumbai graduates seat and BJP wrests Konkan seat in MLC polls 

मुंबई स्नातक सीट पर शिवसेना का कब्जा कायम, कोंकण सीट पर भाजपा विजयी

Fri, 29 Jun 2018 04:15 PM IST
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Updated Fri, 29 Jun 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena keeps Mumbai graduates seat and BJP wrests Konkan seat in MLC polls 

शिवसेना ने महाराष्ट्र विधान परिषद की मुंबई स्नातक सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है जबकि कोंकण स्नातक सीट पर भाजपा विजयी हुई है। भाजपा ने यह सीट एनसीपी से छीनी है। कोंकण स्नातक सीट पर भाजपा उम्मीदवार निरंजन दावखरे चुनाव मैदान में थे। वह चुनाव से पहले राकांपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने शिवसेना के संजय मोरे को शिकस्त दी।

विज्ञापन


पिछली बार वह राकांपा उम्मीदवार के तौर पर जीते थे। मुंबई स्नातक सीट पर वर्ष 1985 से ही शिवसेना का कब्जा है। शिवसेना के दिवंगत नेता प्रमोद नवलकर ने यहां से तीन बार चुनाव जीता था। मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत भी यहां से दो बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार इस सीट से शिवसेना उम्मीदवार विलास पोटनिस विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा के अमीत कुमार मेहता को शिकस्त दी है।
विज्ञापन


मुंबई शिक्षक सीट से लोकतांत्रिक जनता दल के कपिल पाटिल ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। वहीं नासिक शिक्षक सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार किशोर दराडे को जीत मिली। उनको शिवसेना का समर्थन था। इन चार सीटों के लिए कुल 71 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इन सीटों के लिए मतदान 25 जून को कराए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed