फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena IT Cell member filed complaint against Netflix for defaming Hindus and India

नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'हिंदुओं और भारत को बदनाम' करने का आरोप 

Wed, 04 Sep 2019 08:53 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 04 Sep 2019 08:53 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena IT Cell member filed complaint against Netflix for defaming Hindus and India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

शिवसेना के आईटी सेल के सदस्य रमेश सोलंकी ने नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नेटफ्लिक्स 'हिंदुओं और भारत को बदनाम' कर रहा है। ये शिकायत एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

 

इस शिकायत में कहा गया है कि अमेरिकी कंपनी नेटफ्लिक्स हिंदुओं की भावनाओं को ठेक पहुंचा रही है। सोलंकी ने वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स, लैला और घुला का उदाहरण देते हुए कहा है कि इन सीरीज में हिंदुओं और भारत का गलत चित्रण किया गया है। इस शिकायत में कॉमेडियन हसन मिनहाज के शो का जिक्र भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलंकी ने अपनी शिकायत में लिखा है, "नेटफ्लिक्स इंडिया के तकरीबन हर सीरीज में देश को वैश्विक स्तर पर बदनाम किया जाता है, यहां हिंदूफोबिया को उभारा जाता है और इस प्लेटफॉर्म पर देश को गलत रोशनी में पेश किया जाता है। " 

रमेश सोलंकी ने कहा कि वह अधिकारियों से अपील करते हैं कि इन सीरियल्स से कंटेंट की जांच की जाए और उचित कार्रवाई की जाए। जैसा कि पूरी टीम को नोटिस भेजा जाए या फिर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाए। सोलंकी ने कहा कि सामान्य धारणा के आधार पर हिंदुओं को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने अपनी शिकायत की कॉपी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को और मुंबई के पुलिस कमिश्नर को भी सौंपी है। 


बता दें इससे पहले भी शिवसेना नेटफ्लिक्स पर हिंदुओं और सिखों के धार्मिक प्रतीकों का अनादर करने का आरोप लगा चुकी है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed