फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena did not get two days to form government in Maharashtra with Congress NCP

महाराष्ट्र में नहीं सुलझा पेच, आदित्य ठाकरे ने राज्यपाल से मांगा तीन दिन का वक्त

Mon, 11 Nov 2019 09:59 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Mon, 11 Nov 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena did not get two days to form government in Maharashtra with Congress NCP
आदित्य ठाकरे - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर पेंच अभी भी नहीं सुलझा है। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें 48 घंटे का समय नहीं दिया है। हालांकि राज्यपाल ने उनका दावा खारिज नहीं किया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने कहा कि हमने सरकार बनाने के लिए अपनी इच्छा जताई है। हमने प्रक्रिया पूरी करने के लिए 48 घंटे का समय मांगा है। मगर हमें यह समय नहीं मिला है। हम आगे भी अपनी कोशिशें जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


आदित्य ने कहा कि हम सरकार बनाने के लिए इच्छुक हैं। हमने राज्यपाल से कहा कि हमें समर्थन की चिट्ठियां जुटाने के लिए थोड़ा समय चाहिए। आदित्य ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी के साथ हमारी बात चल रही है। राज्य में दूसरी बड़ी पार्टी होने के नाते यहां आना हमारा अधिकार था। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हमें ऐसी सरकार चाहिए, जो सत्य पर रहती है और झूठ नहीं बोलती है।


आदित्य ने कहा कि सरकार बनाने का उनकी पार्टी का दावा अब भी कायम है। उन्होंने कांग्रेस और राकांपा का नाम लिये बिना कहा, ‘‘हमने दोनों दलों से बातचीत शुरू कर दी है। दोनों दलों ने शिवसेना को सैद्धांतिक रूप से समर्थन व्यक्त किया है। आदित्य ने कहा हमने सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने की अपनी इच्छा के बारे में महाराष्ट्र के राज्यपाल को सूचित किया। शिवसेना विधायक पहले ही लिखित में अपना समर्थन जता चुके हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों दलों (एनसीपी और कांग्रेस) को उनकी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कुछ और दिन चाहिए। इसलिए हमने राज्यपाल से और वक्त मांगा था लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वे जल्द राजभवन फिर आएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed