फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena comments on BJP, asked why did not adopt Bihar formula in Maharashtra

शिवसेना ने कहा- नीतीश के सामने नतमस्तक है भाजपा, महाराष्ट्र में क्यों नहीं अपनाया बिहार का फार्मूला

Wed, 21 Oct 2020 01:25 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 21 Oct 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena comments on BJP, asked why did not adopt Bihar formula in Maharashtra
'सामना' के कार्यकारी संपादक और शिवसेना नेता संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने पर शिवसेना ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। शिवसेना ने कहा है कि भाजपा नीतीश के सामने नतमस्तक है। आखिरकार, भाजपा ने बिहार का फार्मूला महाराष्ट्र में क्यों नहीं अपनाया?

विज्ञापन


शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने साक्षात्कार में कहा कि 'भाजपा को ज्यादा सीटें मिलने के बावजूद नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे, लेकिन बिहार के इस फार्मूले को महाराष्ट्र में या अन्य राज्य में प्रयोग नहीं किया गया। शाह का बयान कि नीतीश कुमार पुराने और भरोसे के साथी हैं यह तर्कसंगत नहीं है। नीतीश कुमार एनडीए से नाता तोड़कर फिर वापस लौटे हैं। फिर भी वह पुराने और निष्ठावान साथी साबित होते हैं। इसके लिए नीतीश की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। वह ये सब कैसे कर पाते हैं यह रहस्य ही है।'
विज्ञापन



हैदराबाद की सड़क, मुजफ्फरपुर की स्ट्रीट लाइट
शिवसेना ने सवाल किया है कि क्या नीतीश बिहार में विकास का चेहरा हैं? मुजफ्फरपुर स्ट्रीट लाइट योजना का बखान कर उनके मंत्री ने इसकी पोल खोल दी है। बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने हैदराबाद के एक रास्ते का फोटो सोशल मीडिया पर डाल कर दावा किया कि यह मुजफ्फरपुर का है। यह महाशय कहते हैं कि मुजफ्फरपुर के रास्ते कैसे जगमगाहट भरे हैं। लेकिन मुजफ्फरपुर को छान मारने के बावजूद मंत्री द्वारा डाली गई तस्वीर नहीं मिली। क्योंकि वह हैदराबाद के सड़क की तस्वीर थी। यह बिहार के विकास का असली चेहरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed