{"_id":"5d8f2b558ebc3e014472179a","slug":"shiv-sena-chief-uddhav-thackeray-on-bjp-shiv-sena-alliance-said-we-will-contest-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: उद्धव ने गठबंधन पर कहा- भाजपा और शिवसेना दोनों साथ लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: उद्धव ने गठबंधन पर कहा- भाजपा और शिवसेना दोनों साथ लड़ेंगे चुनाव
Sat, 28 Sep 2019 03:16 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 28 Sep 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह-उद्धव ठाकरे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भाजपा और शिवसेना दोनों साथ में चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हम जल्द ही इस बात की घोषणा भी करने वाले हैं।
विज्ञापन
Shiv Sena Chief, Uddhav Thackeray on BJP-Shiv Sena alliance: We'll contest together & going to announce it soon. We have already decided on the alliance. It is just that we are working on number of seats. #MaharashtraAssemblyPolls pic.twitter.com/Rv1FUTahBt
— ANI (@ANI) September 28, 2019विज्ञापन
शिवसेना प्रमुख ने कहा कि हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे और जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। हमने पहले ही गठबंधन पर फैसला कर लिया है। अब सिर्फ इतना है कि हम सीटों की संख्या पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पहले आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर नहीं बन पा रही सहमति के बीच एक अहम बैठक बुलाई थीं। माना जा रहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की तरफ से बुलाई गई शीर्ष नेताओं की इस बैठक में शिवसेना 21 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन का भविष्य तय कर सकती है।
फिलहाल सीधेतौर पर शिवसेना के किसी भी पदाधिकारी ने यह बात नहीं कही है। लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा के साथ गठबंधन की वार्ता फेल होने की स्थिति में शिवसेना राज्य में सभी 288 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। इन्हीं तैयारियों की समीक्षा के लिए यह बैठक बुलाई गई है।