{"_id":"571dd4924f1c1b1075a915c9","slug":"shiv-sena-attacks-prime-minister-narendra-modi-for-not-visiting-drought-hit-marathwada","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी के पास चुनाव प्रचार का वक्त, सूखे से मर रहे लोगों के लिए नहीं'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'मोदी के पास चुनाव प्रचार का वक्त, सूखे से मर रहे लोगों के लिए नहीं'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
Narendra modi
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए शिवसेना ने कहा है कि वे पूर्वोत्तर भारत में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, उन्हें मराठावाड़ा के सूखा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे का वक्त भी निकालना चाहिए।
विज्ञापन
शिवसेना के मुखपत्र सामना में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 'वैश्विक नेता' हो चुके हैं, हालांकि देश के लोगों उनकी जरूरत ज्यादा महसूस कर रहे हैं। सामना ने अपने संपादकीय में कहा है कि मोदी वैश्विक नेता हो चुके हैं, प्रधानमंत्री के रूप में दुनिया भर में जाते रहते हैं, जबकि देश के लोग सूखे से परेशान हैं। भूख और प्यास से मर रहे हैं। लोगों का मानना है कि उन्हें देश में रहना चाहिए और लोगों की चिंता करनी चाहिए।
विज्ञापन
संपादकीय में कहा कि मोदी अगर सूखे से पीड़ित मराठावाड़ा में दो दिन बिताते तो अच्छा होता। वे पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, मराठवाड़ा के लोग ये नहीं भूलेंगे कि उन्हें उनकी चीख सुनाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
सामना में छपे संपादकीय में भाजपा पर हमला करते हुए कहा गया है कि पार्टी को सोचना चाहिए कि जेएनयू छात्रसंघ के नेता कन्हैया कुमार किसने इतना बड़ा बनाय? कन्हैया में मोदी पर टिप्पणी करने की क्षमता नहीं है, लेकिन बीजेपी को आत्ममंथन करना चाहिए की उसे किसने इतना बड़ा बना दिया?
उल्लेखनीय है कि रविवार को शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे ने कहा था कि कन्हैया को राष्ट्रद्रोही कहना गलत है। उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार को किसने पैदा किया, सरकार को इस पर सोचना चाहिए? वे नासिक में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।