{"_id":"57ea1bfd4f1c1b537c573ca6","slug":"shiv-sainik-volunteer-to-be-human-bombs-to-destroy-pak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को तबाह करने के लिए मानव बम बनने को तैयार 28 शिवसैनिक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान को तबाह करने के लिए मानव बम बनने को तैयार 28 शिवसैनिक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में सूरत के 28 शिव सैनिकों ने केंद्र सरकार को संबोधित करते हुए कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दे। शिवसैनिकों ने कहा कि वे पाकिस्तान को तबाह करने के मानव बम बनने को भी तैयार हैं। इसके साथ ही शिवसैनिकों ने दोनों देशों के बीच युद्ध होने की स्थिति में घायल सैनिकों को अंगदान करने की भी पेशकश की है।
इस बात की पुष्टि करते हुए सूरत शिवसेना के प्रेसिडेंट अरूण कलाल ने कहा कि 28 शिवसैनिकों ने एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके सोमवार को कलेक्टर को सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने मानव बम बनने के साथ ही अपने अंगों को सैनिकों के लिए दान करने की इच्छा जताई है।
कलाल ने कहा, 'दोनों देशों के बीच ताजा स्थिति को देखते हुए हम अपनी सेवाएं वॉलंटियर करना चाहते हैं। हम सभी पाकिस्तान को तबाह करने के लिए मानव बम बनना चाहते हैं ताकि हम अपने सैनिकों का बदला ले सके।'

शिवसैनिकों ने घरवालों को भी बताया
शिवसेना सूरत के वाइस प्रेसिडेंट विलास पाटिल ने कहा, 'दोनों देशों के बीच युद्ध की स्थिति में हमारे सैनिकों को खून की जरूरत पड़ेगी। गंभीर रूप से घायल होने की अवस्था में उन्हें मानव अंगों की भी जरूरत होगी। हमने केंद्र सरकार से कहा है कि वे सैनिकों को बचाने के लिए हमारे शरीर का उपयोग करें।'
यह सारी बातें कलेक्टर को सौंपे गए शपथ पत्र में उल्लिखित हैं। यह ज्ञापन शिवसैनिकों ने प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और गुजरात के राज्यपाल के नाम संबोधित किया है।
पाटिल ने यह भी बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं से सलाह मशविरा करके यह शपथ पत्र तैयार किया गया है। एक और सैनिक महेंद्र पाटिल ने कहा, 'मैंने अपने घरवालों को अपने इस मकसद के बारे में पहले ही बता दिया है।'