फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shirdi trust ask for an apology from rahul after he targeted piyush goyal

शिरडी के बहाने गोयल पर तंज कस घिरे राहुल, माफी की उठी मांग

Thu, 12 Apr 2018 07:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Apr 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
shirdi trust ask for an apology from rahul after he targeted piyush goyal

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के शिरडी पर ट्वीट से बवाल मच गया है। उन्होंने बुधवार को शिरडी के साईंबाबा के चमत्कारों के बहाने भाजपा पर तंज कसा। राहुल गांधी के निशाने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल थे। लेकिन, राहुल का यह तंज कांग्रेस को भारी पड़ने लगा है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि मित्रों शिरडी के चमत्कारों की तो कोई सीमा ही नहीं। इसके साथ ही उन्होंने पीयूष घोटाला रिटर्न्स भी लिखा है। उनके इस ट्वीट पर महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शिरडी में श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर सुरेश हवारे ने जवाबी हमला बोला है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया है कि राहुलजी राजनैतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच शिरडी को खींचना बहुत दर्दनाक है। इससे देश-विदेश के साईं भक्तों को बहुत ठेस पहुंचती है। सभी साईं भक्तों की ओर से हम इसकी निंदा करते हैं। इस अपमान के लिए आपको साईं भक्तों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष ने शिरडी इंडस्ट्रीज को लेकर ट्वीट किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि 25 अप्रैल 2008 से 1 जुलाई 2010 तक पीयूष गोयल इस कंपनी के अध्यक्ष और पूर्णकालिक निदेशक थे। इस कालावधि में कंपनी ने यूनियन बैंक की अध्यक्षता वाले बैंकों से 258.62 करोड़ लोन लिया था।


गोयल ने बाद में कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद 651.87 करोड़ के बकाया लोन में से 65 प्रतिशत के बैंकों के कंसोर्टियम ने बगैर आपत्ति के माफ कर दिया गया था। हालांकि बीजेपी की ओर से बयान जारी किया गया जिसमें गोयल ने कहा है कि इस मामले में उनकी तरफ से कुछ भी गलत या नियम के खिलाफ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed