फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shinzo Abe longest tenure as a prime minister in Japan India conferred Padma Vibhushan award know about him

जापान में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो आबे पद्म विभूषण से सम्मानित

Tue, 26 Jan 2021 05:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 26 Jan 2021 05:27 AM IST
विज्ञापन
Shinzo Abe longest tenure as a prime minister in Japan India conferred Padma Vibhushan award know about him
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे - फोटो : ट्विटर

जापान को भारत का विश्वसनीय दोस्त व आर्थिक सहयोगी बनाने वाले शिंजो आबे के खाते में 2803 दिन के साथ सबसे ज्यादा समय तक अपने देश का प्रधानमंत्री रहने की उपलब्धि दर्ज है। वे पहली बार 2006 में 52 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे। वह दूसरे विश्व युद्ध के बाद जन्म लेने वाले पहले और सबसे युवा जापानी प्रधानमंत्री भी थे।

विज्ञापन


आबे के खाते में जापान में आर्थिक सुधार लागू करने के अलावा दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार जापानी सैनिकों को विदेशी सरजमीं पर लड़ने के लिए भेजने की मंजूरी देने का काम भी दर्ज है।
विज्ञापन


जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों लिए भारत ने पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया है। उनके कार्यकाल में भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों में काफी प्रगति हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आबे ने साल 2007 में जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता शुरू की थी। अगस्त 2007 में भारत की तीन दिवसीय यात्रा ने भारत और जापान के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के लंबे इतिहास पर एक नए द्विपक्षीय एशियाई गठबंधन के लिए सहमति दी थी।

खराब स्वास्थ्य की वजह से दिया था इस्तीफा
लगभग साढ़े सात साल बाद जापान के प्रधानमंत्री पद से शिंजो आबे ने 28 अगस्त 2019 को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने खुद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने इस्तीफा देने और पद छोड़े जाने की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि हालांकि मेरे कार्यकाल एक और साल अभी बाकी है, लेकिन मैं नहीं चाहता के मेरे स्वास्थ्य का कोई असर कामकाज पर पड़े. आबे ने स्वास्थ्य का जिक्र इसलिए किया क्योंकि वह पेट की समस्या से जूझ रहे हैं।



66 साल के हैं शिंजो
शिंजो का जन्म 21 सितंबर 1954 में जापान की राजधानी टोक्यो के शिंजुकु शहर में हुआ था। शिंजो आबे 66 साल के हो चुके हैं।

तोड़ा अपने चाचा का रिकॉर्ड
लंबे समय तक जापानी प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड इससे पहले उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था। बीते साल कोरोना वायरस को ठीक से नहीं संभालने पर उनकी लोकप्रियता में भी करीब 30 प्रतिशत की कमी आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed