फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SHG are playing an important role in the income of women farmers

महिला किसानों की आय में एसएचजी निभा रहे अहम भूमिका, आत्मनिर्भर और बाजार तक उत्पाद बेचने में होंगी सक्षम

Tue, 28 Jul 2020 05:58 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 28 Jul 2020 05:58 AM IST
विज्ञापन
SHG are playing an important role in the income of women farmers
फाइल फोटो

देश में महिला कृषकों की जिंदगी को सामूहिक खेती नई दिशा और दशा दे रही है। अप्रैल तक के आंकड़ों के मुताबिक देश के 61 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 690 लाख महिलाएं कृषि, हस्तशिल्प, हथकरघा और बागवानी जैसे कार्यों के माध्यम से आत्मनिर्भर होने का साथ कृषि के क्षेत्र में महिलाओं के वर्चस्व को भी लगातार बढ़ाने में मदद कर रही है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की योजना इन महिला किसानों के 2022 तक आत्मनिर्भर बनाकर स्वयं अपने उत्पाद को बाजार तक लेकर जाने में सक्षम बनाने की है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं में महिला किसानों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। वैसे तो पूरे देश में लेकिन उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश और बिहार में विशेषतौर पर महिलाएं कृषक मित्र बनकर पुरुष किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्वावलंबी बन रही हैं।  
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने महिला किसानों के लिए विभिन्न स्कीमों में महिला किसानों खासतौर पर उनके सामूहिक कार्यकलापों के लिए अलग से छूट और कर्ज का प्रावधान किया है। जिससे उन्हें रोजमर्रा के काम में किसी तरह की दुश्वारियों का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक कार्यकलापों में महिला कृषक को सब्जी, फल और मौैसमी फसलों, पशु पालन, मधुमक्खी पालन, डेयरी, मशरुम की खेती के अलावा जैविक खाद के उत्पादन के लिए परांगत किया जा रहा है। इसके लिए ग्राम पंचायतों में महिलाओं को कृषक मित्र बनाकर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed