{"_id":"585e14ae4f1c1b3e4de3ab3d","slug":"sheila-dikshit-s-name-figures-in-sahara-list-tweeted-by-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारा डायरी वाली लिस्ट में अपने ही पूर्व CM के नाम को ट्वीट कर बैठी कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सहारा डायरी वाली लिस्ट में अपने ही पूर्व CM के नाम को ट्वीट कर बैठी कांग्रेस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
फाइलः शीला दीक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए सहारा से 40 करोड़ रुपये लेने के आरोप लगाने के एक दिन बाद शुक्रवार को पार्टी ने अनजाने में उस लिस्ट को ट्वीट किया है जिसमें उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का भी नाम है। इस सूची के मुताबिक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहते हुए शीला दीक्षित को 1 करोड़ रुपये मिले थे।
विज्ञापन
हालांकि इस लिस्ट में कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का भी नाम है, जिसमें नरेंद्र मोदी और अन्य दूसरे मुख्यमंत्रियों का भी नाम है। इन सभी लोगों पर सहारा ग्रुप से पैसा लेने का आरोप है।
दस्तावेज के मुताबिक 23 सितंबर 2013 को दिल्ली में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 1 करोड़ रुपया कैश में दिया गया। दस्तावेज में शामिल अन्य नामों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों का भी नाम है, जिन्हें सहारा ग्रुप की ओर से पैसे दिए गए।
रिकॉर्ड के मुताबिक 29 सितंबर और 1 अक्टूबर 2013 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को इन दोनों तारीखों पर भोपाल में 5 करोड़ रुपये दिए गए। शिवराज सिंह चौहान उस समय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन
इसी लिस्ट के आधार पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने इस लिस्ट को ट्विटर पर पोस्ट किया।मोदी जी, आपको मेरा जितना मजाक उड़ाना है उड़ा लो, लेकिन इन कागजों की जांच करवाओ: राहुल गाँधी pic.twitter.com/rnICMOrr4j
— INC India (@INCIndia) December 23, 2016विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि इस लिस्ट में कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का भी नाम है, जिसमें नरेंद्र मोदी और अन्य दूसरे मुख्यमंत्रियों का भी नाम है। इन सभी लोगों पर सहारा ग्रुप से पैसा लेने का आरोप है।
दस्तावेज के मुताबिक 23 सितंबर 2013 को दिल्ली में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 1 करोड़ रुपया कैश में दिया गया। दस्तावेज में शामिल अन्य नामों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों का भी नाम है, जिन्हें सहारा ग्रुप की ओर से पैसे दिए गए।
रिकॉर्ड के मुताबिक 29 सितंबर और 1 अक्टूबर 2013 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को इन दोनों तारीखों पर भोपाल में 5 करोड़ रुपये दिए गए। शिवराज सिंह चौहान उस समय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
सहारा पर छापे में मिले ये दस्तावेज
फाइलः राहुल गांधी
- फोटो : ANI
इसके साथ ही 1 अक्टूबर 2013 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को दिल्ली में 4 करोड़ कैश में दिए गए। लिस्ट के मुताबिक फरवरी 2014 में बीजेपी ऑफिस के अरुण जैन को किश्तों में 15 करोड़ रुपये दिए गए।
वहीं बीजेपी की शाइना एनसी को भी सितंबर 2013 में और एक बार अगले साल जनवरी में तीन बार चार किश्तों में 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के सहारा ग्रुप से पैसे लेने के मामले (सात बार 5 करोड़ और दो बार 2.5 करोड़) को जनता के सामने रखते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'इनकम टैक्स विभाग को यह दस्तावेज सहारा ग्रुप की डायरी से मिले हैं और इसकी जांच होनी चाहिए।'
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मुताबिक यह दस्तावेज सहारा ग्रुप पर छापे में इनकम टैक्स विभाग को 22 नवंबर 2014 को एक छापे में मिले, जब इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी दस्तावेज जब्त कर रहे थे।
राहुल गांधी ने कहा कि यह सब कुछ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड में दर्ज है।