फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sheila clearfy her statement about rahul gandhi

'राहुल अपरिपक्व हैं' वाले बयान पर शीला ने साधी चुप्पी

Sat, 25 Feb 2017 03:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला , नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला , नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 03:14 AM IST
विज्ञापन
sheila clearfy her statement about rahul gandhi
शीला दीक्षित - फोटो : amar ujala

राहुल गांधी पर बयान देकर शीला दीक्षित एक बार फिर मुसीबत में फंस गई है। शीला के इस बयान को भाजपा ने प्रमुखता से उठाकर मुद्दा बना दिया है। शीला दीक्षित ने फिलहाल चुप्पी साध ली है और इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में शीला दीक्षित ने कहा है कि राहुल अब भी परिपक्व नहीं हैं। उनकी उम्र इस बात की इजाजत नहीं देती। उन्हें और वक्त मिलना चाहिए। शीला के इस बयान के बाद भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया है। बताते हैं कि शीला के इस बयान पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नाराजगी जताई है। ऐसे समय जब राहुल को कांग्रेस की बागडोर सौंपी जानी है। हालांकि शीला दीक्षित ने अंग्रेजी अखबार से ये भी कहा कि उम्मीद है राहुल को इस साल पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। विधानसभा चुनाव के बाद ये फैसला हो सकता है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस आलाकमान के लिए हाल ही में दूसरा मौका है जब चुनावी माहौल में शीला दीक्षित के बयान पार्टी की फजीहत करा रहा है। सहारा डायरी मामले में भी शीला दीक्षित ने अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी के लिए मुसीबत खड़ी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सहारा डायरी के आधार पर ही आरोप लगाए थे। डायरी में बतौर दिल्ली सीएम शीला दीक्षित का नाम होने पर शीला ने डायरी की विश्वनीयता पर सवाल उठाए थे। हालांकि बाद में राहुल गांधी ने शीला दीक्षित की भी जांच कराने की बात कह इस मुद्दे को बनाए रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed