{"_id":"691b2a6c287825a3300bd8b9","slug":"sheikh-hasina-death-penalty-ict-bd-order-who-said-what-india-bangladesh-political-reaction-hindi-news-updates-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sheikh Hasina Death Penalty: शशि थरूर ने अपदस्थ PM को सजा-ए-मौत पर क्या कहा? बांग्लादेश से भारत तक सियासी हलचल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sheikh Hasina Death Penalty: शशि थरूर ने अपदस्थ PM को सजा-ए-मौत पर क्या कहा? बांग्लादेश से भारत तक सियासी हलचल
Mon, 17 Nov 2025 07:30 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 17 Nov 2025 07:30 PM IST
सार
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को सुनाई गई मौत की सजा मामले में देश-विदेश से बयान आ रहे हैं। पड़ोसी देश भारत इस घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्रालय के बयान के बाद पूर्व राजनयिक और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी प्रतिक्रिया दी। थरूर समेत अन्य नेताओं और सियासी हस्तियों ने शेख हसीना मामले में क्या कहा? जानिए इस खबर में
विज्ञापन
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना (फाइल)
- फोटो : ANI-रॉयटर्स
विस्तार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को सुनाई गई सजा-ए-मौत पर प्रतिक्रिया दी है। बांग्लादेशी न्यायाधिकरण से पारित इस आदेश पर ढाका से भारत तक सियासी हलचल देखी जा रही है। हसीना को मृत्युदंड पर कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा, 'घरेलू और विदेशी, दोनों ही स्तरों पर मैं मृत्युदंड में विश्वास नहीं करता।'
थरूर ने सजा-ए-मौत को परेशान करने वाला घटनाक्रम बताया
मुकदमे के अभियुक्त या आरोपी की गैरहाजिरी में सुनाई गई सजा को लेकर थरूर ने कहा, 'किसी की अनुपस्थिति में मुकदमा चलाना जहां किसी को अपना बचाव करने और खुद का पक्ष रखने का मौका ही नहीं मिलता और फिर आप मृत्युदंड की घोषणा कर देते हैं तो यह अनुचित लगता है।' थरूर ने कहा, यह बहुत परेशान करने वाला घटनाक्रम है।
कूटनीति प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी प्रवेश कर रही है...
कांग्रेस सांसद थरूर ने भारत की विदेश नीति और विदेश मंत्रालय की कूटनीति को लेकर कहा, 'इस वर्ष हमने तकनीकी कूटनीति का मुद्दा उठाया है। इसमें बाह्य अंतरिक्ष, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे क्षेत्र शामिल हैं। हमारी कूटनीति प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी प्रवेश कर रही है। आज विदेश मंत्रालय में इस मुद्दे पर पहली बार सचिव ने ब्रीफिंग की।
तकनीकी कूटनीति बहुत महत्वपूर्ण
थरूर के मुताबिक हमारे कई और सत्र होंगे क्योंकि हम अन्य मंत्रालयों और विशेषज्ञों की राय भी सुनना चाहते हैं। हमारी तकनीकी कूटनीति बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आने वाले दिनों में होने वाले एआई शिखर सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि फरवरी में इस आयोजन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यहां अलग-अलग मुद्दों पर विस्तार से बात की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Bangladesh Crisis: 'भारत शेख हसीना को तुरंत वापस भेजे'; सजा-ए-मौत के एलान पर उपजे तनाव के बीच बोला पड़ोसी देश
शेख हसीना को किस मामले में सजा सुनाई गई
बता दें कि बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT-BD) ने सोमवार को शेख हसीना को सजा-ए-मौत का फैसला सुनाया। ढाका स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल-बांग्लादेश) ने शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी ठहराते हुए कहा कि वे अधिकतम सजा की हकदार हैं। न्यायाधिकरण ने शेख हसीना के सहयोगी रहे देश के तत्कालीन गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल को भी मौत की सजा सुनाई।

#WATCH | Delhi | On ousted Bangladeshi Prime Minister Sheikh Hasina being convicted by a Bangladeshi Court, Congress MP Shashi Tharoor says, "Both domestically and abroad, I don't believe in the death penalty... Trial in absentia, when somebody doesn't get a chance to defend… pic.twitter.com/vksxisNrMK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 17, 2025
कूटनीति प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी प्रवेश कर रही है...
कांग्रेस सांसद थरूर ने भारत की विदेश नीति और विदेश मंत्रालय की कूटनीति को लेकर कहा, 'इस वर्ष हमने तकनीकी कूटनीति का मुद्दा उठाया है। इसमें बाह्य अंतरिक्ष, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे क्षेत्र शामिल हैं। हमारी कूटनीति प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी प्रवेश कर रही है। आज विदेश मंत्रालय में इस मुद्दे पर पहली बार सचिव ने ब्रीफिंग की।
#WATCH | Delhi | Congress MP Shashi Tharoor says, "This year we have taken up the topic of technological diplomacy, including areas like outer space, artificial intelligence, various areas in which our diplomacy is venturing into the field of technology. Today was the first… pic.twitter.com/QtdX0DF5AE
— ANI (@ANI) November 17, 2025