फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shehla Rashid on her remarks on situation in Jammu-Kashmir said will give evidence

जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी पर बोलीं शेहला रशीद-जांच होने पर दूंगी सबूत

Thu, 22 Aug 2019 02:10 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 22 Aug 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
Shehla Rashid on her remarks on situation in Jammu-Kashmir said will give evidence
शेहरा रशीद (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

जवाहर लाल नेहरू छात्रसंघ की पूर्व नेता शेहला रशीद ने जम्मू-कश्मीर की परिस्थिति को लेकर दिए अपने बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वह जांच होने पर सबूत देंगी। रशीद ने कहा, 'मैं अपना बयान दे चुकी हूं। जब भारतीय सेना मेरे खिलाफ जांच शुरू करेगी तो मैं उन्हें सबूत दे दूंगी। मगर क्या अभी सेना ने मेरे खिलाफ जांच शुरू की है?'

विज्ञापन

 

शेहला रशीद ने 18 अगस्त को कश्मीर के हालात को लेकर 10 ट्वीट किए थे जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कश्मीर में हालात बेहद खराब हैं। भारतीय सेना ने ट्वीट कर उनके दावों को बेबुनियाद बताया था। भारतीय सेना उन्हें जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'शेहला रशीद द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद और खारिज हैं। ऐसी असत्यापित और फर्जी खबरें असामाजिक तत्वों और संगठनों द्वारा अनसुनी आबादी को भड़काने के लिए फैलाई जाती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रशीद के जम्मू कश्मीर की परिस्थिति को लेकर दिए बयान पर 19 अगस्त को उनके खिलाफ दिल्ली में एक आपराधिक शिकायत दायर की गई है। जिसमें कथित तौर पर भारतीय सेना और भारत सरकार के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई है। यह शिकायत उच्चतम न्यायालय के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने दर्ज करवाई है।


इससे पहले पांच अगस्त को रशीद ने केंद्र सरकार के जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने की बात की थी। उन्होंने कहा था, 'हम आज पास हुए आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। सरकार को राज्यपाल में बदलने और संविधान सभा को विधानसभा में बदलने का कदम संविधान पर एक धोखा है। एकजुटता के लिए प्रगतिशील ताकतों से अपील, आज दिल्ली और बंगलूरू में होगा विरोध प्रदर्शन।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed