फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sheep, goats cannot fight lion: CM Shinde on opposition targetting PM Modi

Maharashtra: PM पर निशाना साधने को लेकर विपक्षी दलों पर भड़के शिंदे, कहा- शेर से नहीं लड़ सकतीं भेड़-बकरियां

Mon, 18 Sep 2023 09:36 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 18 Sep 2023 09:36 AM IST
सार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को चुनौती देने के लिए विपक्षी नेताओं के एक साथ आने के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना नेता ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह हमें कहीं भी टक्कर दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
Sheep, goats cannot fight lion: CM Shinde on opposition targetting PM Modi
Eknath Shinde - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को जमकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। यहां तक की उन्होंने पीएम को शेर तक बता दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के बारे में सोचते हैं, लेकिन भेड़-बकरियां जंगल में शेर के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ सकतीं।

विज्ञापन

विपक्ष को बताया भेड़-बकरी
शिंदे ने श्रीनगर में एक हिंदी समाचार चैनल से कहा कि मैं विपक्षी दलों को गिद्ध नहीं कहूंगा, लेकिन भेड़-बकरियां जंगल में शेर के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एक साथ नहीं आ सकतीं। उन्होंने कहा कि शेर हमेशा शेर होता है और वही जंगल पर राज करेगा।

विज्ञापन

मुझे नहीं लगता...
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों के एक साथ आने के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना नेता ने कहा कि वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के बारे में सोचता है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कहीं भी विपक्ष टक्कर दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

215 से अधिक विधायक हमारे साथ
महाराष्ट्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की स्थिति पर शिंदे ने कहा कि अजित पवार के हमारे साथ आने के बाद हमें 215 से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है। सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि हम लोगों के लिए काम कर रहे हैं। लोग तय करेंगे कि वे कैसे व्यक्ति को चाहते हैं, जो उनके लिए काम करता है या जो केवल घर पर बैठता है।

ईडी किसी को यूं... 
विपक्षी खेमे के नेताओं को निशाना बनाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों पर शिंदे ने कहा कि ईडी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करता है, जिन पर भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त होने का संदेह है। यह किसी को यूं ही परेशान नहीं करता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed