{"_id":"619380696a2c940b7f010cd5","slug":"sheena-bora-murder-case-accused-indrani-mukerjea-bail-plea-rejected-by-bombay-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sheena Bora Murder Case: इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका खारिज, शीना बोरा हत्याकांड में हैं मुख्य आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sheena Bora Murder Case: इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका खारिज, शीना बोरा हत्याकांड में हैं मुख्य आरोपी
Tue, 16 Nov 2021 05:07 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 16 Nov 2021 05:07 PM IST
सार
अगस्त 2015 से जेल में बंद शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका लगा है।
विज्ञापन
इंद्राणी मुखर्जी
- फोटो : फाइल
विस्तार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को शीना बोरा हत्या मामले में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका खारिज कर दी। मामले में मुखर्जी को अगस्त 2015 में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह बाइकुला जेल में बंद हैं। 2017 से अब तक मुखर्जी को पांच बार जमानत देने से इनकार किया जा चुका है।
विज्ञापन
इंद्राणी मुखर्जी ने अपने ड्राइवर श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना के साथ मिलकर अप्रैल 2012 में अपनी बेटी शीना बोरा (24) की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पास में स्थित रायगढ़ जिले के जंगल में उसका शव जला दिया गया था। संजीव खन्ना इस मामले में सह-आरोपी है।
विज्ञापन