फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sheena Bora case: Indrani Mukerjea said six crore withdrawn from bank immediately after arrest

शीना बोरा हत्याकांड: इंद्राणी ने फिर चौंकाया, कहा- गिरफ्तारी के फौरन बाद बैंक से निकाले गए छह करोड़

Tue, 25 Feb 2020 10:22 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 25 Feb 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Sheena Bora case: Indrani Mukerjea said six crore withdrawn from bank immediately after arrest
शीना बोरा व इंद्राणी मुखर्जी

शीना बोरा मर्डर केस की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने एक बार फिर चौंका देने वाला बयान दिया है। उसने अदालत से कहा कि जब उसे गिरफ्तार किया गया तो इसके फौरन बाद उसके बैंक खाते से छह करोड़ रुपये उसके पूर्व पति पीटर मुखर्जी और दो बेटों के खातों में पहुंच गए।

विज्ञापन


इंद्राणी ने सीबीआई के उसकी जमानत याचिका पर विरोध जताने के बाद अपना जवाब दाखिल करते हुए यह बात कही। यह उत्तर सीबीआई की विशेष अदालत के जज जेसी जगदाले की कोर्ट में दिया गया। इसमें इंद्राणी ने दावा किया कि किसी खास मकसद के लिए उसे फंसाया गया और उसकी गिरफ्तारी के पीछे भी कोई बड़ी वजह है।
विज्ञापन


इंद्राणी ने यह भी कहा कि शीना और राहुल के बीच 26, 27 और 28 सितंबर, 2012 को मैसेज का आदान प्रदान हुआ जैसा कि सीबीआई ने कहा है पर साथ ही जांच एजेंसी ने यह भी बताया है कि शीना की हत्या 24 अप्रैल, 2012 को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे साफ होता है कि अभियोजन पक्ष का दावा ठीक नहीं है और उसके गवाह भरोसे के लायक नहीं है। इतना ही नहीं 2012 और 2015 में दो शव बरामद हुए, पर इनमें से किसी की भी पहचान शीना के रुप में नहीं हुई, साथ ही मौत का समय और वजह साफ नहीं हो सकी हैं। 


जब पीटर को मिल सकती है बेल तो मुझे क्यों नहीं
इंद्राणी ने कहा कि सीबीआई कहती है कि वह केस को प्रभावित कर सकती है लेकिन पीटर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दी है। पीटर राहुल के पिता हैं और वे मामले को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। इंद्राणी की जमानत पाने की यह पांचवी कोशिश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed