फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shazia Ilmi and Prem Shukla become national spokesperson of BJP

भाजपा: प्रेम शुक्ला और शाजिया इल्मी बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, यूपी चुनाव में मिल सकता है फायदा

Wed, 21 Jul 2021 04:54 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 21 Jul 2021 04:54 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शाजिया इल्मी और प्रेम शुक्ला को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। शाजिया इल्मी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दोनों सदस्य मीडिया में भाजपा के रुख का बचाव करते और विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के रुख को मजबूती से रखते हुए दिखाई देते रहे हैं। बता दें कि इस समय पार्टी के 25 राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

विज्ञापन
Shazia Ilmi and Prem Shukla become national spokesperson of BJP
प्रेम शुक्ला और शाजिया इल्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मीडिया में बहस के दौरान भाजपा का मजबूती से पक्ष रखने वाले प्रेम शुक्ला को पार्टी ने अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त कर दिया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से संबंध रखने वाले प्रेम शुक्ला ‘दोपहर सामना’ अखबार के लंबे समय तक संपादक रहे हैं। मुंबई के साथ यूपी में सामाजिक-राजनीतिक रूप से हमेशा सक्रिय रहे हैं। पूर्वांचल का लोकप्रिय ब्राह्मण चेहरा होने के कारण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका लाभ मिल सकता है। प्रेम शुक्ला के साथ शाजिया इल्मी को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।

विज्ञापन

गौर करने वाली बात है कि भाजपा ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में भी पूर्वांचल के ब्राह्मण चेहरे अजय मिश्रा को जगह दी गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भी मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है। इसमें भी एके शर्मा और कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद सहित कुछ चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी ने हाल ही में किए गए संगठन विस्तार में भी कई ब्राह्मण नेताओं को जगह दी है।     

विज्ञापन

सभी दल ब्राह्मणों को साधने की कोशिश में
उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव देख इस समय सभी पार्टियां ब्राह्मणों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की नेता मायावती भी इस समय ब्राह्मणों को अपने साथ लामबंद करने की कोशिश कर रही हैं। पार्टी नेता सतीश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बसपा यूपी के हर जिले में ब्राह्मण सम्मेलन कराकर उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा है कि वह टिकटों की भागीदारी में ब्राह्मणों का पूरा ख्याल रखेगी। कांग्रेस भी संगठन में अहम पद देकर ब्राह्मणों का अपना पुराना वोट बैंक वापस पाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शाजिया ने जताया भाजपा नेतृत्व का आभार
भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने के नियुक्ति पत्र को ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'आधिकारिक प्रवक्ता बनने का दायित्व देने के लिए मैं आपके प्रति बेहद शुक्रगुजार हूं। धन्यवाद। सभी देशवासियों को ईद मुबारक।' ट्वीट में पीएम मोदी, अमित शाह और नड्डा को टैग भी किया।

 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed