{"_id":"5b7d755642c79246516545c8","slug":"shatrughan-sinha-defence-navjot-sidhu-and-said-pm-modi-atal-ji-also-huged-pakistan-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू के बचाव में भाजपा के 'शत्रु', बोले- अटल जी और पीएम मोदी भी पाक पीएम से मिले थे गले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सिद्धू के बचाव में भाजपा के 'शत्रु', बोले- अटल जी और पीएम मोदी भी पाक पीएम से मिले थे गले
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Wed, 22 Aug 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलने की वजह से निशाना बने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का यह कहते हुए बचाव किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने पाकिस्तान दौरे के समय वहां के प्रधानमंत्री से गले मिले थे।
विज्ञापन
सिन्हा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सिद्धू इस मसले पर सफाई दे चुके हैं और अब इस पर किसी विवाद की गुंजाइश नहीं है। मैंने पहले ही कहा है कि वाजपेयी और मोदी भी अपने पाकिस्तान दौरों के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ गले मिले थे, लेकिन सिद्धू के मामले को जरूरत से ज्यादा तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सिन्हा ने केंद्र की मौजूद सरकार के कार्यकाल के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में घटने वाली घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे साफ है कि लोकतांत्रिक संस्थान खतरे में हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यहां एक सेमिनार में कहा कि मैंने कभी भाजपा के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन पार्टी के लिए मैं आईना बनने का प्रयास करता रहा हूं। मैंने नानाजी देशमुख, अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं से प्रशिक्षण लिया है। उनसे यही सीखा है कि पार्टी किसी भी व्यक्ति से बड़ी होती है और देश पार्टी से बड़ा होता है।
भाजपा सांसद ने जीएसटी को जटिल बताते हुए इसकी भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्या ऐसे में उनके खिलाफ आवाज उठाना मेरा कर्त्तव्य नहीं है?