{"_id":"5a16e7cd4f1c1b86698bd5af","slug":"shatrughan-sinha-again-take-a-dig-at-pm-modi-and-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बोले- PM मोदी के 90 फीसदी मंत्री ‘चापलूस’","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बोले- PM मोदी के 90 फीसदी मंत्री ‘चापलूस’
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Nov 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर सीधा हमला बोलते हुए सरकार और संगठन को चलाने को ‘वन मैन आर्मी’ और ‘टू मैन शो’ करार दिया। पहले भी नेतृत्व की आलोचना करने वाले सिन्हा ने मोदी सरकार के मंत्रियों को ‘चापलूस’ बताया। उन्होंने कहा कि 90 फीसदी मंत्रियों को कोई नहीं जानता।
सिन्हा वैसे तो जब-तब सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने विरोधियों के मंच से सरकार पर प्रहार किया। सांसद ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा वह ‘दिल की बात’ करेंगे, क्योंकि ‘मन की बात’ तो किसी और ने पेटेंट करा लिया है।
उन्होंने कहा कि आजकल ऐसा माहौल बन गया है कि या तो आप उस व्यक्ति का समर्थन कीजिए या फिर देशद्रोही का दर्जा पाने के लिए तैयार रहिए।
भाजपा सांसद बृहस्पतिवार को यहां जदयू के बागी नेता अली अनवर की पुस्तक के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। इस अवसर पर विरोधी दलों के कई नेता जैसे सीताराम येचुरी, शरद यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
सिन्हा यहीं नहीं रुके उन्होंने भ्रष्टाचार पर प्रधानमंत्री मोदी के कथन न खाऊंगा न खाने दूंगा की नकल करते हुए कहा कि मौजूदा समय यह ‘न जीऊंगा न जीने दूंगा’ बन गया है।