फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shashi tharoor support eam s jaishankar statement on minority condition in pakistan

Shashi Tharoor: 'हम पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हालात पर चिंतित', विदेश मंत्री के बयान पर थरूर का समर्थन

Fri, 28 Mar 2025 02:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Mar 2025 02:31 PM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों के हालात चिंताजनक हैं और हमारी हालात पर करीबी नजर है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी विदेश मंत्री के बयान का समर्थन किया और कहा कि हमें भी ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
shashi tharoor support eam s jaishankar statement on minority condition in pakistan
शशि थरूर - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के लोकसभा में दिए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हालात को लेकर चिंतित है। थरूर ने कहा कि 'साफ संकेत हैं कि हम पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की भलाई को लेकर चिंतित हैं। लेकिन परेशानी ये है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय बातचीत नहीं हो रही है, वरना हम अपनी चिंताओं को सीधे पाकिस्तान के सामने बता सकते थे और समस्या का निवारण करने की मांग कर सकते थे। विदेश मंत्री का बयान पूरी तरह से तथ्यात्मक था और हमें भी इस पर ध्यान देने की जरूरत है कि हमारे पड़ोसी देशों में बेहद परेशान करने वाली स्थिति है।'
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने लोकसभा में क्या कहा था
उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर नेच लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में कहा, 'हम पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार पर बहुत बारीकी से नजर रखते हैं। फरवरी (2025) में, हिंदू समुदाय के खिलाफ अत्याचार के 10 मामले और सिख समुदाय से संबंधित तीन घटनाएं हुईं। अहमदिया समुदाय से संबंधित दो मामले और ईसाई समुदाय से संबंधित एक मामला था। हम इन मामलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाते हैं। UNHRC में हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां 'मानवाधिकारों का हनन, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न और लोकतांत्रिक मूल्यों का व्यवस्थित क्षरण राज्य की नीतियां हैं'।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Shashi Tharoor: लोकसभा में शशि थरूर ने उठाया अवैध रूप से मछली पकड़ने का मुद्दा, कहा- इस पर प्रतिबंध लगाए सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन के टैरिफ लगाने के फैसले पर क्या बोले थरूर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ऑटोमोबाइल पार्ट्ल पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को लेकर थरूर ने कहा कि 'यह अच्छे हालात नहीं हैं। टैरिफ आज विवाद का कारण बन गए हैं और वो भी ऐसे समय में जब दुनिया को व्यापार, सहयोग और आर्थिक विकास की जरूरत है।' 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी जल्द भारत दौरे पर आ सकते हैं। इसे लेकर थरूर ने कहा कि अभी बैठक का एजेंडा पता नहीं है और यह एक पारस्परिक दौरा है। हमारे प्रधानमंत्री ने रूस का दौरा किया और अब रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत आ रहे हैं, लेकिन ये अच्छी बात है।

ये भी पढ़ें- Shashi Tharoor: 'वामपंथी पार्टियां 21वीं सदी में प्रवेश करेंगी, लेकिन ये 22वीं सदी में ही होगा', थरूर का तंज

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed