{"_id":"67e39bcd32fc9f4376027abe","slug":"shashi-tharoor-slam-kerala-communist-parties-said-they-will-enter-21st-century-but-it-may-only-be-in-22nd-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shashi Tharoor: 'वामपंथी पार्टियां 21वीं सदी में प्रवेश करेंगी, लेकिन ये 22वीं सदी में ही होगा', थरूर का तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shashi Tharoor: 'वामपंथी पार्टियां 21वीं सदी में प्रवेश करेंगी, लेकिन ये 22वीं सदी में ही होगा', थरूर का तंज
Wed, 26 Mar 2025 11:46 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:46 AM IST
सार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल में निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने की इजाजत देने वाले विधेयक के पारित होने पर खुशी जताई और वामपंथी पार्टियों पर तीखा तंज कसा। थरूर ने आरोप लगाया कि वामपंथी पार्टियां हमेशा नई चीजों का विरोध करती हैं।
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बुधवार को केरल की वामपंथी पार्टियों पर तीखा तंज कसा। शशि थरूर ने कहा कि वामपंथी पार्टियां एक दिन 21वीं सदी में जरूर प्रवेश करेंगी, लेकिन ये 22वीं सदी में ही हो सकता है। शशि थरूर का यह बयान मंगलवार को केरल विधानसभा में पारित हुए केरल स्टेट प्राइवेट यूनिवर्सिटीज विधेयक 2025 को लेकर आया है। जिसके तहत केरल में अब निजी विश्वविद्यालय भी स्थापित हो सकेंगे। वामपंथी पार्टियां लंबे समय से इसका विरोध कर रहीं थी।
'देश में कंप्यूटर्स और मोबाइल फोन का विरोध करने वाले भी वामपंथी थे'
कांग्रेस सांसद ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि तो केरल की एलडीएफ सरकार ने आखिरकार सही चीज की है और राज्य में निजी विश्वविद्यालयों को खोलने की इजाजत दे दी है। हमेशा की तरह, यह फैसला 15-20 की देरी से आया है, जो कि अक्सर 19वीं सदी की सोच वाले लोगों के साथ होता है।' थरूर ने लिखा कि 'मत भूलिए, जब भारत में पहली बार कंप्यूटर्स आए थे, तो वामपंथी गुंडे उन्हें तोड़ने के लिए सरकारी कार्यालयों में घुस गए थे।' थरूर यहीं नहीं रुके और कहा कि 'देश में मोबाइल और टेलीफोन का विरोध करने वाली भी यही वामपंथी पार्टी थी। उन्हें ये समझने में वर्षों लग गए कि इनके असल लाभार्थी आम आदमी ही हैं, जिनके लिए बोलने का ये दावा करते हैं।'
ये भी पढ़ें- Shashi Tharoor: लोकसभा में शशि थरूर ने उठाया अवैध रूप से मछली पकड़ने का मुद्दा, कहा- इस पर प्रतिबंध लगाए सरकार
विज्ञापन
थरूर का वामपंथी पार्टियों पर तीखा तंज
थरूर ने वामपंथी पार्टियों पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि 'मुझे यकीन है कि एक दिन ये लोग 21वीं सदी में जरूर प्रवेश करेंगे, लेकिन ये 22वीं सदी में ही होगा।' गौरतलब है कि सोमवार और मंगलवार को केरल स्टेट प्राइवेट यूनिवर्सिटीज विधेयक 2025 पर केरल विधानसभा में विस्तृत चर्चा हुई और इसके बाद विधेयक को मंजूरी दे दी गई। केरल विधानसभा में नेता विपक्ष वीडी सतीशन ने विधेयक को लेकर सुझाव दिया कि निजी विश्वविद्यालयों को स्थापित करते समय राज्य में उन्हीं विश्वसनीय व्यवसायिक शिक्षा एजेंसियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जो वर्षों से राज्य में संचालन कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- Lok Sabha: 'छत ठीक नहीं कर सकी, लेकिन छाता लाई हूं', थरूर ने वित्त विधेयक पर निशाना साधते हुए क्यों कहा ऐसा?
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन