{"_id":"6a5a4c268ea7b548a909f6f3","slug":"shashi-tharoor-stuck-in-hotel-lift-rescued-by-fire-and-rescue-team-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर; बचाव दल ने कैसे निकाला बाहर? देखिए वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर; बचाव दल ने कैसे निकाला बाहर? देखिए वीडियो
Fri, 17 Jul 2026 09:07 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:07 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक होटल की लिफ्ट में फंस गए थे, जिन्हें दमकल और बचाव दल ने सुरक्षित बाहर निकाला। लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुलने पर टीम ने हाइड्रोलिक उपकरण की मदद ली। थरूर ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद
- फोटो : एक्स/एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर को शुक्रवार शाम दमकल और बचाव दल के कर्मचारियों ने लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाला। वह यहां एक होटल की लिफ्ट में कुछ देर तक फंसे रहे। उन्हें होटल में एक कार्यक्रम में शामिल होने जाना था।
तिरुवनंतपुरम दमकल केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि शाम 7 बजकर 37 मिनट पर उन्हें सांसद के होटल की लिफ्ट में फंसने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया।
टेलीविजन चैनलों पर दिखाए गए वीडियो में देखा गया कि कुछ लोग शुरुआत में लोहे की छड़ों की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
बचाव दल ने कैसे निकाला बाहर?
इसके बाद दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाइड्रोलिक स्प्रेडर की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोला और शशि थरूर समेत लिफ्ट में फंसे अन्य लोगों को रात करीब 7 बजकर 51 मिनट पर बाहर निकाला। लिफ्ट का दरवाजा खोलने पर पता चला कि लिफ्ट पूरी तरह से उस मंजिल तक नहीं पहुंची थी, जहां उसे रुकना था।
बाहर आने के बाद क्या बोले थरूर?
लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद शशि थरूर मुस्कुराते हुए नजर आए। उन्होंने दमकल विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, आप सभी का धन्यवाद। बहुत अच्छा काम किया। आपने अच्छा काम किया है। जब अधिकारियों ने उनसे पूछा कि क्या वह ठीक हैं, तो थरूर ने जवाब दिया कि लिफ्ट में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि शुरुआत में लिफ्ट के मैकेनिक को बुलाया गया था। लेकिन वह कुछ नहीं कर सके। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने भी मदद करने की कोशिश की। लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला तो दमकल और बचाव सेवा को बुलाने का फैसला किया गया।
ये भी पढ़ें: टीएमसी छोड़ भाजपा में आए तीन नेता फिर पहुंचे राज्यसभा; ममता बनर्जी के लिए कितना बड़ा झटका?
दमकल कर्मियों के लिए क्या कहा?
थरूर ने कहा, मुझे दमकल और बचाव सेवा पर पूरा भरोसा है। यहां के अधिकारियों ने बहुत अच्छा काम किया। वे पांच मिनट के अंदर पहुंच गए। बहुत अच्छा और आपका बहुत धन्यवाद। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अधिकारियों के पास समय हो तो जाने से पहले वे उनके साथ चाय पी सकते हैं।
हालांकि, अधिकारियों ने विनम्रता से उनका प्रस्ताव मना कर दिया और कांग्रेस सांसद से हाथ मिलाने के बाद वहां से चले गए।

#WATCH | Thiruvananthapuram, Keralam: Congress MP Shashi Tharoor got briefly struck in the lift of a private hotel while arriving to attend the installation ceremony of the Rotary Club of Trivandrum East. Fire and Rescue Services personnel reached the spot and used a hydraulic… pic.twitter.com/EtYmMPILL3
— ANI (@ANI) July 17, 2026