फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Girl family unhappy with relationship paraded her boyfriend his father around while stripped naked in Kolkata

कोलकाता: प्रेम संबंध से नाराज थे लड़की के घरवाले, प्रेमी और उसके पिता को निर्वस्त्र कर घुमाया; तीन गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 01:23 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 26 Oct 2026 01:23 PM IST
सार

कोलकाता के बेहाला में प्रेम संबंध से नाराज लड़की के परिवारवालों ने प्रेमी और उसके पिता को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रेमी के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Girl family unhappy with relationship paraded her boyfriend his father around while stripped naked in Kolkata
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के बेहाला इलाके में एक युवक के प्रेम संबंध से नाराज लड़की के परिवार वालों ने कथित तौर पर युवक और उसके पिता के साथ शर्मनाक हरकत की। आरोप है कि दोनों को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें लड़की का पिता और मामा भी शामिल हैं। घटना रविवार को सरसुना थाना क्षेत्र के बसुंधरा पार्क इलाके में हुई।

विज्ञापन


लड़की के घरवालों ने युवक को पकड़ा
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, युवक और लड़की को कथित तौर पर साथ देख लड़की के परिवार वालों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद युवक को एक घर में बंद कर दिया गया। आरोप है कि वहां लड़की के पिता और मामा ने युवक की पिटाई की।
विज्ञापन


पिता को बुलाकर दी गई धमकी
युवक को पीटने के बाद उसके पिता को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि लड़की के परिवार वालों ने युवक के पिता को बंदूक थमाकर धमकी दी। उनसे कहा गया कि या तो वह अपने बेटे को गोली मार दें या फिर खुद निर्वस्त्र होकर सड़क पर घूमें।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के दोस्त के साथ भी मारपीट
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में युवक का एक दोस्त भी कथित तौर पर शिकार हुआ। आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई और उसे भी इसी तरह अपमानित किया गया। हालांकि, मामले से जुड़े सभी आरोपों की जांच अभी जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, पीटीआई इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच नाराजगी फैल गई।

गुस्साए लोगों ने घर में तोड़फोड़ की कोशिश की
घटना से नाराज कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर लड़की के घर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस के पहुंचने से पहले लड़की के परिवार के कुछ सदस्य वहां से भाग गए थे।


ये भी पढ़ें: खरगे के बयान पर संग्राम, भाजपा देशभर में कर रही विरोध प्रदर्शन, पटना में फूंका कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला

लड़की का मामा गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी के अनुसार, लड़की के मामा को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed