फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi tharoor says to canada PM that it based on allegation of justin trudeau going to face elections soon

कनाडा को जवाब: 'चुनाव का सामना करने जा रहे PM की तरफ से लगाए गए आरोप...', ट्रूडो के आरोपों पर बोले शशि थरूर

Sat, 23 Sep 2023 01:50 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 23 Sep 2023 01:50 PM IST
सार

भारत-कनाडा विवाद पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान सामने आया है। उन्होंन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जल्द आने वाले चुनावों को देख उन्होंने भारत पर आरोप लगाए हैं, लेकिन उनको देश से रिश्तों को सुधारना चाहिए।

विज्ञापन
Shashi tharoor says to canada PM that it  based on allegation of justin trudeau going to face elections soon
शशि थरूर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत-कनाडा विवाद पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान सामने आया है। उन्होंन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर निशाना साधते हुए कहा,  ''मुझे लगता है कि कनाडा को भारत से रिश्तों को फिर से बनाने की जरूरत है, क्योंकि मामला चुनावों का जल्द सामना करने जा रहे विशेष सरकार के पीएम द्वारा लगाए गए एक से अधिक आरोपों पर आधारित है"।   

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह दोनों देशों के बीच एक मौलिक संबंध है और तथ्य यह है कि कनाडा और भारत के बीच बहुत कुछ चल रहा है। दोनों के बीच एक प्रमुख व्यापारिक संबंध है, और वहां 17 लाख भारतीय रहते हैं।
विज्ञापन


इसलिए महत्वपूर्ण हैं संबंध
सांसद थरूर ने आगे बताया कि कनाडा में छात्र आबादी इतनी बड़ी है कि उनके यहां 40 प्रतिशत तो अंतर्राष्ट्रीय भारतीय छात्र संगठन हैं, इसलिए यह सब देखते हुए, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि मेरे विचार में, भारत-कनाडा संबंध महत्वपूर्ण हैं। यह किसी एक घटना या किसी एक सरकार से परे है और समय आएगा जब इसे पुनर्स्थापित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
बता दें कि खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा और भारत आमने-सामने हैंI कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले दिनों निज्जर की हत्या को लेकर भारत की तरफ इशारा किया था, जिसके बाद भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed