फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor said Rahul Gandhi is star of Congress he should become leader of opposition

Congress: शशि थरूर बोले- राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार हैं, उन्हें संसद में नेता प्रतिपक्ष बनना चाहिए

Thu, 06 Jun 2024 08:03 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 06 Jun 2024 08:03 PM IST
सार

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आगे कहा कि इंडी गठबंधन का निर्णय बहुत स्पष्ट है। हम इस मामले में नाटक नहीं करने वाले हैं। एनडीए सरकार बनाएगी और हम प्रभावी विपक्ष होंगे।

विज्ञापन
Shashi Tharoor said Rahul Gandhi is star of Congress he should become leader of opposition
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। 10 साल बाद संसद में नेता प्रतिपक्ष होगा। दूसरी सबसे बड़ी पार्टी और 10 प्रतिशत से अधिक सीटें हासिल करने के कारण यह पद कांग्रेस को मिलेगा। संसद में विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी की मांग उठ रही है। इस पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि मैंने आज कई साक्षात्कारों में मांग की है कि राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि इस पर ध्यान दिया जाएगा। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने देश भर में उल्लेखनीय प्रचार किया। वे असल में पार्टी के स्टार कैंपेनर हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में पार्टी के नेता हैं। राहुल गांधी का लोकसभा में पार्टी का नेता बनना उचित होगा। अगर ऐसा होता है तो मुझे बहुत अधिक खुशी होगी।

विज्ञापन

 


विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आगे कहा कि इंडी गठबंधन का निर्णय बहुत स्पष्ट है। हम इस मामले में नाटक नहीं करने वाले हैं। एनडीए सरकार बनाएगी और हम प्रभावी विपक्ष होंगे। विपक्ष कोई बुरी चीज नहीं है। हम प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी को पिछले दस वर्षों की तुलना में दूसरों के प्रति अधिक जवाबदेह बनाएंगे। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed