{"_id":"5a7968cc4f1c1ba3268b8a4c","slug":"shashi-tharoor-said-indian-lives-are-being-lost-but-our-government-is-entirely-absent-without-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता शशि थरूर बोले- जान गंवा रहे लोग, कहां है बॉर्डर पर 'लाल आंख' दिखाने वाली सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता शशि थरूर बोले- जान गंवा रहे लोग, कहां है बॉर्डर पर 'लाल आंख' दिखाने वाली सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Feb 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
Shashi Tharoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार बॉर्डर पर लाल आंख दिखाने की बात कहती है लेकिन तब चुप हो जाती है जब देश में बहुत बुरा हो रहा हो। उन्होंने सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे पर चुटकी ली।
विज्ञापन
थरूर ने कहा कि भारतीय अपनी जान गंवा रहे हैं, हमारे नागरिक खतरे में हैं। पाकिस्तान की ओर से सीमा पर बार-बार हो रहे संघर्ष विराम की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन यह दुखद है कि सरकार इस मामले में पूरी तरह से अनुपस्थित है। ये सरकार कहां है?
विज्ञापन
आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पर की गई फायरिंग मामले पर सोमवार को बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी आक्रामक तेवर दिखाये थे। उन्होंने कहा था कि वो शुरुआत से कहते आ रहे हैं कि युद्ध की तैयारी करो और पाकिस्तान के चार टुकड़े कर दो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान ने सारी हदें पार कर दी हैं। पाकिस्तान के आतंकियों से चीन भी परेशान है। चीन भी पाकिस्तान को चेतावनी दे चुका है। आपको बता दें कि नए साल की शुरुआत से अब तक हुए संघर्ष विराम उल्लंघन में सुरक्षाबलों के 9 जवान समेत करीब 17 लोग मारे गए हैं जबकि 70 लोग घायल हुए हैं।