शशि थरूर के जैसी अंग्रेजी सिखाने का मोबाइल एप पर दावा, कांग्रेसी नेता ने कहा- करूंगा कानूनी कार्रवाई
कांग्रेस नेता शशि थरूर को उनकी जबरदस्त अंग्रेजी के लिए जाना जाता है। अक्सर थरूर अंग्रेजी के जो शब्द बोलते और लिखते हैं, वो ज्यादातर लोगों के सिर के ऊपर से ही गुजर जाते हैं। इन शब्दों को कम ही लोगों ने पढ़ा और सुना होता है, ऐसे में अब एक ऐसा मोबाइल एप आया है, जो शशि थरूर जैसी अंग्रेजी सिखाने का दावा कर रहा है। मोबाइल एप के विज्ञापन को देखने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने नाराजगी जताई है। साथ ही कहा कि वे मोबाइल एप के खिलाफ कानूनी करेंगे।
This has been drawn to my attention by many unwitting students who were misled by this app. I wish to make it clear that I have NO connection to this app &have NOT endorsed it in any way. I will take legal action to stop the misuse of my name & image for commercial purposes. pic.twitter.com/C2dZhP47dd
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) March 22, 2021विज्ञापन
विज्ञापन में थरूर का नाम और फोटो
मोबाइल एप ने अपने विज्ञापन में शशि थरूर के नाम और उनकी फोटो का भी इस्तेमाल किया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मंगलवार को एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि ब्लैकबोर्ड रेडियो (बीबीआर) नामक एक एप अपने विज्ञापन में दावा कर रहा है कि वह शशि थरूर के जैसी अंग्रेजी बोलना, लिखना और पढ़ना सिखाएगा।
थरूर ने कहा, करूंगा कानूनी कार्रवाई
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ''यह उन कई अनजान छात्रों की ओर से मेरे संज्ञान में लाया गया है, जो इस एप के जरिये गुमराह किए गए थे। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा इस एप से कोई संबंध नहीं है और मैंने कभी भी किसी भी तरह से इसका समर्थन नहीं किया गया है। मैं कमर्शियल इस्तेमाल के लिए अपने नाम और छवि के दुरुपयोग को रोकने के लिए कानूनी कार्रवाई करूंगा।''