फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor's statement which tantamounts to a religious slur said Smriti Irani

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- थरूर का बयान धर्म पर गाली की तरह

Wed, 30 Jan 2019 03:53 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 30 Jan 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Shashi Tharoor's statement which tantamounts to a religious slur said Smriti Irani
स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर उनके बयान को लेकर पलटवार किया है। ईरानी ने कहा कि शशि थरूर ने ऐसा बयान दिया है जो धर्म पर गाली की तरह है। उन्होंने शशि थरूर पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें राहुल गांधी से सवाल पूछने की जरूरत है, जो केवल चुनाव के समय रणनीतिक रूप से जनेऊ पहनते हैं। इसलिए राहुल ने थरूर को दुनिया के लाखों हिंदुओं की आस्था और विश्वास पर हमला करने की अनुमति दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन



बता दें कि प्रयागराज में इन दिनों कुंभ की रौनक है। मंगलवार को यहां योगी कैबिनेट की बैठक हुई। योगी सरकार में यह पहला मौका है जब लखनऊ के बाहर प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक हुई है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी डुबकी लगाई। उनके साथ कैबिनेट के कई साथी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने मुख्यमंत्री की इसी फोटो को ट्वीट करते हुए उन्हें निशाने पर लिया है। उन्होंने लिखा कि गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं, इस संगम में सब नंगे हैं, जय गंगा मैया की। थरूर का ट्वीट ऐसे वक्त पर आया है जब कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संगम में डुबकी लगाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की आधिकारिक शुरुआत करेंगी। 

 
जनीतिक रस्साकशी शुरू हो सकती है। ट्वीटर पर लोग थरूर को आड़े हाथों ले रहे हैं और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के गंगा स्नान की तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं। फिलहाल थरूर के ट्वीट पर भाजपा की प्रतिक्रया नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed