फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shashi-tharoor-reaction-on-rahul-gandhi-high-tea-meeting-india-bloc-protest-sachin-pilot

राहुल गांधी की चाय पर बैठक: थरूर बोले- संदेश महत्वपूर्ण, लगातार प्रयास जरूरी; एसआईआर पर विपक्ष ने उठाए सवाल

Tue, 13 Oct 2026 05:45 PM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 13 Oct 2026 05:45 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राहुल गांधी के आवास पर होने वाली चाय बैठक के संदेश को महत्वपूर्ण बताते हुए लगातार प्रयास जारी रखने की जरूरत पर जोर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए विपक्ष का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। बैठक में इंडिया ब्लॉक के नेता पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
shashi-tharoor-reaction-on-rahul-gandhi-high-tea-meeting-india-bloc-protest-sachin-pilot
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर आयोजित चाय बैठक के पीछे का संदेश इतना महत्वपूर्ण है कि इसके लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक में शामिल होने पहुंचे थरूर ने कहा कि इसके नतीजे पर कोई टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन


थरूर ने पत्रकारों से कहा, ''मैं अभी बैठक में शामिल होने जा रहा हूं। जो हुआ ही नहीं है, उसके बारे में मैं आपको अपनी राय कैसे बता सकता हूं? संदेश इतना महत्वपूर्ण है कि इसके लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। यही संदेश है।''
विज्ञापन


राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन जारी रहेगा
इस बीच, राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के ‘चलो दिल्ली’ मार्च के बाद लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने इंडिया गठबंधन के नेताओं, विपक्षी सांसदों, छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों को चाय पर चर्चा के लिए अपने आवास पर आमंत्रित किया है। बैठक के बाद सभी नेता मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ''आज मैंने इंडिया गठबंधन के नेताओं, विपक्षी सांसदों, छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी के अपने साथियों को चाय पर अपने घर बुलाया है। लोकतंत्र की रक्षा के इस जन आंदोलन में हम सभी एक साथ हैं और यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।'' उन्होंने आगे कहा, ''चाय के बाद हम सभी एक साथ मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे। सभी प्रदर्शन एक ही आंदोलन का हिस्सा हैं।''

एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे विपक्षी नेता
राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के नेताओं और समर्थकों ने सोमवार को बरखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकाला था। इसके बाद विपक्ष के 11 नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े निर्वाचन आयोग के फैसलों को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।


कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर उठाए सवाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठाए और उनके कदमों को कथित तौर पर गैरकानूनी बताया। पायलट ने पत्रकारों से कहा, ''देश के लोग चिंतित हैं। हमने न्यायपालिका से अपील की है। मुद्दा यह है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका सवालों के घेरे में है। उन्होंने जो किया, वह गैरकानूनी है।'' पायलट की यह टिप्पणी एसआईआर और निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed