{"_id":"60ff2745d36d3329ca4dcec4","slug":"shashi-tharoor-demand-that-pegasus-case-should-be-probed-under-supreme-court-judges","type":"story","status":"publish","title_hn":"थरूर की मांग: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में हो पेगासस मामले की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
थरूर की मांग: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में हो पेगासस मामले की जांच
Tue, 27 Jul 2021 02:51 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:51 AM IST
सार
शशि थरूर ने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार ने अपने ‘स्वार्थी राजनीतिक हितों’ के खातिर जासूसी करने के लिए जनता के पैसे का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : facebook.com/ShashiTharoor
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में पेगासस जासूूसी मामले के आरोपों की जांच की मांग की है। कांग्रेस नेता ने संकेत दिया कि सरकार जब तक इस मुद्दे पर बहस के लिए तैयार नहीं होती तब तक विपक्षी दल संसद की कार्यवाही को बाधित करते रहेंगे।
विज्ञापन
लोकसभा के स्थगित होने के बाद संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, हम सरकार से इस मुद्दे पर बहस की मांग कर रहे हैं, लेकिन वह तैयार नहीं हैं। वह हमारे सवालों का जवाब नहीं दे रहे तो हमें आपको अपना काम करने की अनुमति क्यों देनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, महंगाई और कृषि कानूनों जैसे अन्यु मुद्दे भी विपक्ष के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन पेगासस मामला प्राथमिकता में है। थरूर ने दोनों सदनों में इस मुद्दे पर आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के बयान पर कहा कि उन्होंने विपक्ष की बात सुने बिना ही अपने ‘मन की बात’ को साझा किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, इस सप्ताह के अंत में थरूर के नेतृत्व में सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय कमेटी गृह मंत्रालय सहित शीर्ष सरकारी अधिकारियों से पेगासस जासूसी के आरोपों पर सवाल कर सकती है। 28 जुलाई को सूचना और प्रौद्योगिकी पर 32 सदस्यीय संसदीय स्थायी समिति की बैठक होने वाली है। लोक द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार बैठक का एजेंडा ‘नागरिक डेटा सुरक्षा और गोपनीयता’ है।