फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shashi tharoor criticize deepfake video on praise pakistan called it misleading

Tharoor: पाकिस्तान की तारीफ वाले वीडियो पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान आया सामने, लोगों से की अपील

Sat, 14 Feb 2026 08:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 14 Feb 2026 08:51 AM IST
सार

शशि थरूर ने वीडियो को मनगढ़ंत और भ्रामक बताते हुए लोगों से इसे प्रसारित न करने की अपील की है। गौरतलब है कि थरूर ने अपने एक पूर्व बयान में भारत-पाकिस्तान मैच होने का समर्थन किया था। 

विज्ञापन
shashi tharoor criticize deepfake video on praise pakistan called it misleading
सांसद शशि थरूर - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें वे टी20 विश्व कप को लेकर पाकिस्तान के राजनयिक रुख की तारीफ करते दिख रहे हैं। उसे लेकर शशि थरूर ने साफ किया है कि यह डीपफेक वीडियो है और पूरी तरह से मनगढ़ंत है। थरूर ने कहा इसे जनता को गुमराह करने के इरादे से बनाया गया है। 
विज्ञापन


बयान में वीडियो को बताया गया मनगढ़ंत
  • थरूर के कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, 'डॉ. थरूर का एक फर्जी, एआई जनित डीपफेक वीडियो ऑनलाइन प्रसारित किया जा रहा है।'
  • विज्ञापन
  • 'जिसमें उन्हें टी20 विश्व कप को लेकर पाकिस्तान के राजनयिक रुख की तारीफ करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो पूरी तरह से मनगढ़ंत है और इसका उद्देश्य जनता को गुमराह करना है।'
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बयान में आगे कहा गया, 'हम इस गलत सूचना के प्रसार की कड़ी निंदा करते हैं और सभी नागरिकों मीडिया प्लेटफॉर्म्स और संबंधित अधिकारियों से अपील करते हैं कि वे इसे प्रसारित करने से बचें और अपने मंच से इस वीडियो को हटाएं।'
'भारत-पाकिस्तान मैच होना चाहिए'
इससे पहले एक बयान में थरूर ने कहा था कि उन्हें खेलों का राजनीतिकरण पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं एक राजनीतिज्ञ हूं, लेकिन मुझे क्रिकेट और खेलों में राजनीति पसंद नहीं है। मेरा मानना है कि खेल एक अलग क्षेत्र है। राजनीतिज्ञ अपनी राजनीति करें और खिलाड़ी अपना खेल खेलें। मुझे खुशी है कि कम से कम क्रिकेट इस मैच के साथ आगे बढ़ेगा। कौन जीतेगा और कौन हारेगा? यह अलग बात है। हम अपने देश के साथ हैं, मैच होना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed