Congress: विमानों की देरी और हवाईअड्डे पर अव्यवस्था के लिए शशि थरूर ने सिंधिया पर साधा निशाना, कही यह बात
दरअसल, कोहरे के कारण विमानों में हो रही देरी और हवाईअड्डे पर फैले अव्यवस्था के कारण कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ निशाना साधा। उन्होंने सिंधिया के तर्कों का अलग-अलग छह ट्वीट में खंडन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पाला बदलने के बाद से सिंधिया भी मोदी सरकार की तरह ही लापरवाह हो चुके हैं। सिंधिया को जनता और हवाई यात्रियों से माफी मांगनी चाहिए।
दो दिन में 80,000 यात्रियों ने रद्द की यात्रा
दरअसल, कोहरे के कारण विमानों में हो रही देरी और हवाईअड्डे पर फैले अव्यवस्था के कारण कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ निशाना साधा। उन्होंने सिंधिया के तर्कों का अलग-अलग छह ट्वीट में खंडन किया। सांसद का कहना है कि हवाईअड्डों पर फैल रही अराजकता उड्डयन मंत्री की उपेक्षा और अपेक्षा का परिणाम है। थरूर ने एक्स पर कहा कि सिर्फ 14 और 15 जनवरी को लगभग 80,000 यात्रियों ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी थीं। लगातार हो रही देरी के कारण लाखों लोग पीड़ित हैं। मंत्री निरर्थक कामों में शामिल होने की बजाय जनता से माफी मांगें। मंत्री जी आप अपना अहंकार छोड़ो और जनता से माफी मांगो।
कहा- मौसम के लिए मोदी सरकार को दोषी नहीं मान रहा
थरूर ने आगे कहा कि सर्दियों की शुरुआत से पहले दुरुस्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए। नई दिल्ली की सर्दियों में कोहरा आम है, इसके लिए पहले ही योजना बनाई जानी थी। लेकिन आपका मंत्रालय यह करने में असफल रहा। डीसीजीए सिर्फ कारण बताओ नोटिस जारी कर रहा है, लेकिन इसका मतलब नहीं है। पायलटों की भारी कमी है। यह भारतीय यात्रियों के लिए पीड़ा की बात है। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस बात से इनकार नहीं कर रहा हूं कि कोई विकास नहीं हुआ। न ही मैं मौसम के लिए सरकार को दोषी ठहरा रहा हूं। मैं सिर्फ बता रहा हूं कि सरकार की योजना में कई कमियां हैं और समस्याओं को सुलझाने में सरकार विफल रही।
ज्योदिरादित्य सिंधिया ने किया था पलटवार
एक दिन पहले, नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने थरूर के खिलाफ पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह उन लोगों के लिए है, जो थिसॉरस की गूढ़ दुनिया में खो गए हैं। यहां आर्म-चेयर आलोचक शशि थरूर और कांग्रेस आईटी सेल के लिए कुछ जरूरी तथ्य दिए गए हैं। जो नागरिक उड्डयन जैसे तकनीकी क्षेत्रों की समझ में उनकी कमी से निपटने में मदद कर सकते हैं। सिंधिया ने कहा कि रनवे के रखरखाव का काम विमानों की उड़ान और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। रनवे के रखरखाव के साथ कोई भी समझौता सीधे यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालता है। इसी क्रम में रनवे के रखरखाव का काम कोहरे के मौसम की शुरुआत से पहले 15 दिसंबर तक पूरा करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता पर लिया गया था। हालांकि दिल्ली में GRAP-IV के लागू होने के कारण, रीकार्पेटिंग में देरी हुई। ट्रेंड पायलटों के आरोपों पर उन्होंने कहा कि आपका दावा हमेशा की तरह गलत और निराधार है! 2014 में केवल 2416 CAT II/CAT III प्रशिक्षित पायलटों की तुलना में आज हमारे पास 6191 CAT II/CAT III प्रशिक्षित पायलट हैं।