फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor after CWC inclusion Said Countless Indians who seek more inclusive India deserve best from us

CWC: अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे को चुनौती देने वाले थरूर सीडब्ल्यूसी में; जानें उनकी प्रतिक्रया

Sun, 20 Aug 2023 05:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 20 Aug 2023 05:07 PM IST
सार

शशि थरूर उन 23 नेताओं के समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने करीब तीन साल पहले सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन
Shashi Tharoor after CWC inclusion Said Countless Indians who seek more inclusive India deserve best from us
Shashi Tharoor - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस ने अपनी वर्किंग कमेटी का एलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का गठन किया है, जिसमें खरगे के अलावा सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी जैसे नेताओं को जगह दी गई है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे को चुनौती देने वाले लोकसभा सांसद शशि थरूर को भी सीडब्ल्यूसी में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


सीब्डल्यूसी का हिस्सा बनने के बाद थरूर ने कहा, 'वह कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और केंद्रीय नेतृत्व के फैसले से खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।' थरूर ने सोशल मीडिया पर कहा, 'मैं पिछले 138 वर्षों से पार्टी के मार्गदर्शन में सीडब्ल्यूसी की ओर से निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका के बारे में जानता हूं। मैं अपने समर्पित सहयोगियों के साथ पार्टी की सेवा करने के अवसर को लेकर उत्सुक हूं।'
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि कोई भी उन लाखों प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के बिना कुछ भी हासिल नहीं कर सकता, जो पार्टी के सबकुछ हैं, पार्टी की जान हैं। आज सबसे पहले मैं उन्हें प्रणाम करता हूं। अधिक समावेशी और स्वीकार्य भारत चाहते वाले अनगिनत भारतीय हमारे सर्वश्रेष्ठ योगदान के हकदार हैं।

खास बात यह भी है कि शशि थरूर उन 23 नेताओं के समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने करीब तीन साल पहले सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले साल अक्तूबर में हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया। खरगे को 7,897 वोट मिले थे और थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए थे। उस चुनाव में 9,385 वोट पड़े थे और इनमें से 416 वोट अवैध करार दिए गए थे।

नई कार्यसमिति में क्या?
दरअसल, खरगे ने पदभार संभालने के करीब 10 महीने बाद नई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का गठन किया। कांग्रेस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य (चार पदेन सदस्यों समेत) शामिल किए गए हैं। कांग्रेस के चारों अग्रिम संगठनों युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के प्रमुख सीडब्ल्यूसी में पदेन सदस्य होंगे।


सिर्फ तीन नेताओं की उम्र 50 साल के नीचे
कांग्रेस ने उदयपुर के अपने चिंतन शिविर और रायपुर के महाधिवेशन में संगठन के सभी स्तरों पर 50 फीसदी कोटा 50 साल से कम उम्र के नेताओं को देने (50 अंडर 50) के फार्मूले की बात की थी। हालांकि, रविवार को घोषित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में जिन 39 सदस्यों को शामिल किया गया, उनमें सिर्फ तीन नेता ही 50 वर्ष से कम उम्र के हैं। ये राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश्वर पटेल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed