Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी; सेंसेक्स 401 अंक चढ़ा, निफ्टी भी उछला
घेरलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 401.53 अंक चढ़कर 76,901.16 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 97.5 अंक की बढ़त के साथ 23,273.55 अंक पर रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 401.53 अंक चढ़कर 76,901.16 अंक पर पहुंचा। ऐसे ही निफ्टी 97.5 अंक बढ़कर 23,273.55 पर आ गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 86.51 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 8,132.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
ऐसी रही बाजार की चाल
घेरलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 401.53 अंक चढ़कर 76,901.16 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 97.5 अंक की बढ़त के साथ 23,273.55 अंक पर रहा।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से मारुति, एनटीपीसी, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। वहीं बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को नुकसान हुआ।
रुपया शुरुआती कारोबार में 86.55 प्रति डॉलर पर
रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 86.55 प्रति डॉलर पर आ गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी की भारी निकासी से घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा खत्म हो गई, जिसका असर घरेलू मुद्रा पर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.50 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले 86.45 पर पहुंच गया। हालांकि, स्थानीय मुद्रा ने जल्द ही बढ़त खो दी और डॉलर के मुकाबले 86.55 पर कारोबार करने लगी जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.53 पर बंद हुआ था।