फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharda scam hearing on the petition of IPS Rajiv Kumar in the High Court

शारदा चिटफंड घोटाला: आईपीएस राजीव कुमार की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज

Wed, 25 Sep 2019 06:36 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Sep 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
Sharda scam hearing on the petition of IPS Rajiv Kumar in the High Court
राजीव कुमार (फाइल फोटो)

कलकत्ता हाईकोर्ट की एक पीठ कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगी। शारदा चिटफंड घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने एक ताजा समन में कुमार को मंगलवार की सुबह जांच एजेंसी के समक्ष हाजिर होने को कहा था।

विज्ञापन


लेकिन उन्होंने एक मेल में अपनी छुट्टी पांच दिन बढ़ाते हुए 30 सितंबर तक अवकाश पर होने की दलील दी थी। इधर, याचिका पर शीघ्र सुनवाई के लिए कुमार के वकीलों ने मंगलवार को एक और याचिका दायर की।
विज्ञापन


वरिष्ठ वकील देवाशीष राय ने कोर्ट में कहा कि सीबीआई शिकारी की तरह उनकी तलाश कर रही है। बीते कुछ दिनों से कुमार की तलाश में जगह-जगह छापे मार रही है। उनकी पत्नी संचिता से भी दो-दो बार पूछताछ की जा चुकी है। इस पर जज एस. दासगुप्ता ने कहा कि वे जाकर आत्मसमर्पण कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed