फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar to honor PM Modi with Lokmanya Tilak Award on Tuesday

Politics: पीएम मोदी को कल लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे पवार, महाराष्ट्र में सियासत तेज

Mon, 31 Jul 2023 05:28 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Jul 2023 05:28 AM IST
सार

महाराष्ट्र की राजनीति में हाल ही में काफी तनातनी रही। लेकिन अब लोगों की नजरें मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम पर होंगी। जब पीएम मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा होगा तब शरद पवार और अजित पवार एक ही मंच पर होंगे। 

विज्ञापन
Sharad Pawar to honor PM Modi with Lokmanya Tilak Award on Tuesday
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शरद पवार होंगे, जो पीएम को सम्मानित करेंगे। इस दौरान पीएम दगडूशेठ गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


पीएमओ ने बयान में कहा, पुणे मेट्रो फेज-1 के दो गलियारों के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार दोपहर 12.45 बजे मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये खंड फुगेवाड़ी स्टेशन से सिविल कोर्ट स्टेशन और गरवारे कॉलेज स्टेशन से रूबी हॉल क्लिनिक स्टेशन तक हैं। इस परियोजना की आधारशिला भी पीएम मोदी ने 2016 में रखी थी।  कार्यक्रम में पीएम मोदी और शरद पवार के एक मंच पर होने से सियासित तेज हो गई है। इंडिया गठबंधन के कुछ सदस्यों ने इस पर एतराज जताया है।    
विज्ञापन


3,930 लाभार्थियों को सौंपेंगे घर
प्रधानमंत्री मोदी पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) के तहत अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन के संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे। लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह संयंत्र सालाना लगभग 2.5 लाख मीट्रिक टन कचरे से बिजली उत्पन्न करेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम (पीसीएमसी) की ओर से निर्मित 1,280 और पुणे नगर निगम की ओर से निर्मित 2,650 से अधिक घर लाभार्थियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीपी में बगावत के बाद ये कार्यक्रम अहम
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजनीति में हुए ताजा बदलावों के बाद एक अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम पर सभी की नजर होगी। दो जुलाई को अजित के एनडीए में शामिल होने और राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद शरद पवार ने पीएम मोदी पर भी हमला बोला था। पवार ने पीएम मोदी को एनसीपी नेताओं के 'भ्रष्टाचार' के बारे में उनके बयानों को याद दिलाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। 


आयोजकों ने यह भी बताया कि शरद पवार के भतीजे अजित पवार को भी इसके लिए आमंत्रित किया गया है। उनके अतिरिक्त अन्य आमंत्रितों लोगों में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed