फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar targeted center over ED raid at Shivsena MLA

जवाब देने के बजाय विपक्षियों के खिलाफ हो रहा सरकारी एजेंसियों का प्रयोग: शरद पवार

Tue, 24 Nov 2020 04:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 24 Nov 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Sharad Pawar targeted center over ED raid at Shivsena MLA
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक के यहां प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे के महाराष्ट्र में सरकार गठन के बयान पर प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन


शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक के ठाणे स्थित आवास और कार्यालय पर ईडी की छापेमारी पर पवार ने कहा कि लोगों के सवालों के जवाब देने के स्थान पर सरकारी एजेंसियों का प्रयोह राजनीतिक विपक्षियों के खिलाफ किया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पवार ने कहा कि यह ठीक नहीं है। हमारी सरकार ने महाराष्ट्र में एक साल पूरा किया है, इसलिए वे इस बात को समझते हैं कि वे यहां सत्ता में नहीं आ सकते हैं। इस वजह से वे उस शक्ति का प्रयोग कर रहे हैं, जो उनके पास केंद्र में है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब पाटिल दानवे ने मंगलवार को परभानी में विधान परिषद चुनाव के लिए एक कार्यक्रम में कहा कि हमारी सरकार अगले दो-तीन महीने में बन जाएगी, हम चुनाव पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं।

इस पर पवार ने कहा, 'रावसाहेब सांसद रहे हैं और कई साल से राजनीति में हैं लेकिन में उनका यह गुण नहीं जानता था। राजनीति में, उन्हें कभी ज्योतिषी के तौर पर नहीं जाना गया लेकिन अब मैं जान गया हूं कि उनके अंदर यह कला भी है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed