{"_id":"5e1c123c8ebc3e87e20107ab","slug":"sharad-pawar-met-anurag-thakur-over-issue-of-revival-of-pmc-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से मिले शरद पवार, पीएमसी बैंक को लेकर की बातचीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से मिले शरद पवार, पीएमसी बैंक को लेकर की बातचीत
Mon, 13 Jan 2020 12:16 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Sharad Pawar met Anurag Thakur
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने घोटाले में घिरे पंजाब एंड महाराष्ट्र कोआपरेटिव (पीएमसी) बैंक के पुनरोद्धार को लेकर सोमवार को वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाकात की। दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद पवार ने कहा कि बातचीत रचनात्मक रही।
विज्ञापन
करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आने के बाद रिजर्व बैंक ने पीएमसी बैंक पर कई तरह के अंकुश लगाए हैं। बैंक के जमाकर्ताओं के लिए शुरुआत में निकासी की सीमा 1,000 रुपये तय की गई थी। इसे धीरे-धीरे रिजर्व बैंक ने बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
पवार ने ट्वीट किया कि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से नयी दिल्ली में पीएमसी बैंक के पुनरोद्धार पर चर्चा हुई। हमने इस बारे में काफी रचनात्मक विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
पीएमसी बैंक में घोटाला पिछले साल सितंबर में सामने आया था। रिजर्व बैंक ने पाया था कि पीएमसी बैंक ने लगभग दिवाला हो चुकी कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) को 6,700 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण देने के लिए कथित रूप से बड़ी संख्या में फर्जी खाते बनाए थे।
रिजर्व बैंक के मुताबिक पीएमसी बैंक ने कोर बैंकिंग प्रणाली से छेड़छाड़ कर के एचडीआईएल सहित करीब 44 बड़े रिण ऋण खातों की समस्या पर पर्दा था। इन खातों की स्थति को बैंक के केवल कुछ गिने चुने कर्मचारी ही देख सकते थे।
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध जांच शाखा और प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस पांच लोगों के खिलाफ 32 हजार पृष्ठ का आरोप-पत्र दायर कर चुकी है।
इस मामले में बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस, पूर्व चेयरमैन वरियाम सिंह , पूर्व प्रबंध निदेशक सुरजित सिंह अरोड़ा और एचडीआईएल के प्रवर्तक राकेश वधावन और सारंग वधावन को नामजद किया गया है।
Delhi: NCP Chief Sharad Pawar met MoS Finance Anurag Thakur over issue of revival of Punjab and Maharashtra Co-operative(PMC) Bank pic.twitter.com/SnUsq78Vqr
— ANI (@ANI) January 13, 2020