{"_id":"65d98ba9c14e236e6b0312e0","slug":"sharad-pawar-launched-new-party-symbol-for-upcoming-election-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शरद पवार ने लॉन्च किया पार्टी का नया चुनाव चिह्न, नेता बोले- तुरुही विरोधियों में डर बढ़ाएगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शरद पवार ने लॉन्च किया पार्टी का नया चुनाव चिह्न, नेता बोले- तुरुही विरोधियों में डर बढ़ाएगा
Sat, 24 Feb 2024 01:26 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:26 PM IST
सार
राकांपा शरदचंद्र पवार के नए चुनाव चिह्न पर पार्टी के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के नेता रोहित पवार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जनता शरद पवार को लेकर बहुत भावुक है।
विज्ञापन
शरद पवार गुट का चुनाव निशान।
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार को चुनाव आयोग ने नया चुनाव चिह्न दे दिया है। उन्हें 'तुरुही बजाता हुआ व्यक्ति' चुनाव निशान आवंटित किया गया है। पार्टी ने आज अपना चुनाव चिह्न लॉन्च किया है।
शरद पवार गुट के राकांपा ने लॉन्च किया पार्टी चिह्न
राकांपा शरदचंद्र पवार के नेता महेश तापसे ने बताया, "पार्टी का नया चिह्न शरद पवार की उपस्थिति में रायगढ़ के किले में लॉन्च किया गया है। पार्टी का नया चिह्न 'तुरुही बजाता हुआ व्यक्ति' है। महाराष्ट्र में 'शरद पवार की तुतरी' बजते ही विरोधियों के दिलों में डर पैदा हो जाएगा।''
राकांपा शरदचंद्र पवार के नए चुनाव चिह्न पर पार्टी के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के नेता रोहित पवार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जनता शरद पवार को लेकर बहुत भावुक हैं। उन्होंने कहा, "साल 1999 में जब राकांपा का गठन हुआ था, तब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं था। लेकिन जनता ने उस चुनाव में शरद पवार को याद रखा था। अब हमारे पास सोशल मीडिया और पार्टी कार्यकर्ता भी हैं और पिछले छह महीनों में जनता शरद पवार को लेकर बहुत भावुक हुई है। जनता उनका समर्थन करेंगी। आगामी चुनाव को लेकर हमें कोई परेशानी नहीं है।"
दरअसल, अजित पवार की बगावत के बाद असली पार्टी का फैसला उनके पक्ष में किया गया था, जिसके चलते शरद गुट को नया चुनाव निशान देना पड़ा है। नया चुनाव चिह्न मिलने पर एनसीपी शरदचंद्र पवार ने कहा था कि ये हमारे लिए गर्व की बात है। बता दें कि 6 फरवरी को चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को असली एनसीपी करार दिया था। चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और चिह्न 'घड़ी' अजित पवार गुट को सौंप दिया था।

#WATCH | Delhi: On the launch of the new party symbol allotted by the ECI, NCP (SCP) leader Mahesh Tapase says, "The new symbol of our party that is 'man blowing tura' will be launched in the presence of Sharad Pawar at fort of Raigarh which has an emotional attachment with the… pic.twitter.com/rmuHbYxqec
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 24, 2024
राकांपा शरदचंद्र पवार के नए चुनाव चिह्न पर पार्टी के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के नेता रोहित पवार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जनता शरद पवार को लेकर बहुत भावुक हैं। उन्होंने कहा, "साल 1999 में जब राकांपा का गठन हुआ था, तब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं था। लेकिन जनता ने उस चुनाव में शरद पवार को याद रखा था। अब हमारे पास सोशल मीडिया और पार्टी कार्यकर्ता भी हैं और पिछले छह महीनों में जनता शरद पवार को लेकर बहुत भावुक हुई है। जनता उनका समर्थन करेंगी। आगामी चुनाव को लेकर हमें कोई परेशानी नहीं है।"
#WATCH | Pune: On NCP (SCP) getting a new party symbol, party leader Rohit Pawar says, "In 1999, when NCP was formed, there was no social media. But people recognise Sharad Pawar and in the elections, gave good numbers to the party. But now we have social media as well as party… pic.twitter.com/SKg8rw0lGd
— ANI (@ANI) February 24, 2024