फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar called NCP workers to give relief to distressed people in COVID19 crisis in Madhya Pradesh

महाराष्ट्र: पवार की एनसीपी कार्यकर्ताओं से अपील, कोरोना प्रभावित लोगों की करें मदद

Mon, 05 Apr 2021 07:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 05 Apr 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Sharad Pawar called NCP workers to give relief to distressed people in COVID19 crisis in Madhya Pradesh
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : पीटीआई (फाइल)

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बेतहाशा वृद्धि के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर महामारी से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की। उन्होंने एनसीपी कार्यकर्ताओं से कहा कि संकट के समय में जनता की मदद करें और इस विषम परिस्थिति से निपटने के लिए कोरोना रोधी टीकाकरण अभियानों को सफल बनाने में विशेष ध्यान दें। 

विज्ञापन


पवार ने एक ट्वीट में कहा, 'एनसीपी कार्यकर्ताओं को यह सलाह भी दी गई है कि इस संकट के समय में प्रभावित लोगों को मदद पहुचाने के लिए स्थानीय स्तर पर बिना रुके काम करते रहें। कोरोना रोधी टीकाकरण अभियानों के आयोजन पर खास ध्यान दिया जाना चाहिए।' एनसीपी प्रमुख ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर पूरे राज्य में फैल चुकी है और मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थिति रोज बदतर हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'इसी तरह से राज्य में रक्त उपलब्धता में भी बड़ी कमी है। इसके लिए रक्तदान शिविरों को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए। मुझे विश्वास है कि हम धैर्य, संयम, सावधानी और आपसी सहयोग के साथ इस विषम परिस्थिति से उबरेंगे।' बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में इस समय कोरोना के चार लाख 31 हजार 896 सक्रिय मामले हैं और अब तक 55,878 लोगों की मौत हुई है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed