फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar: BJP is 'washing machine' which people facing graft charges can join and get clean

Politics: 'जिन पर लगाते हैं भ्रष्टाचार का आरोप, उन्हें ही करते हैं पार्टी में शामिल'; BJP पर शरद पवार का तंज

Thu, 07 Mar 2024 04:11 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 04:11 PM IST
सार

पीएम मोदी और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए एनसीपी के संस्थापक शरद पवार ने कहा कि जिन पर भाजपा घोटालों के आरोप लगाती है, उसके कुछ दिनों बाद उन्हें ही पार्टी में शामिल करती है। भ्रष्टाचारियों के लिए भाजपा एक वॉशिंग मशीन है। 

विज्ञापन
Sharad Pawar: BJP is 'washing machine' which people facing graft charges can join and get clean
शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए एनसीपी संस्थापक शरद पवार ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लोग को पाक साफ करने वाली एक वॉशिंग मशीन बन गई है। उन्होंने हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाने के लिए केंद्र की आलोचना की। 
विज्ञापन


अविभाजित एनसीपी को पीएम मोदी खूब कोसते थे- शरद पवार
पुणे जिले के लोनावाल में एनसीपी(शरदचंद्र पवार) के कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के बारे में बात करते समय अविभाजित एनसीपी को पीएम मोदी खूब कोसते थे। लेकिन अब कुछ ओर बोल रहे हैं। संसद में सभी को एक पुस्तिका दी गई थी, जिसमें कहा गया कि जब भाजपा सत्ता में नहीं थी तो क्या-क्या अनियमितताएं हुई। 
विज्ञापन


जिन पर लगा रहे आरोप उन्हें शामिल कर रहे भाजपा में- शरद पवार
उस पुस्तिका आदर्श घोटाले और घोटाले में अशोक चव्हाण के संलिप्तता का उल्लेख किया गया था। लेकिन कुछ दिनों बाद चव्हाण भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बना दिया। एक तरफ भाजपा आरोप लगाती है, वहीं दूसरी तरफ उन्हीं लोगों को पार्टी में शामिल करती है। भ्रष्टाचारियों के लिए भाजपा वॉशिंग मशीन है।  शरद पवार ने कहा कि हमने एनसीपी का गठन किया और ऐसा करते हुए, हम महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की विचारधाराओं के प्रति दृढ़ रहे। आज, सत्ता में रहने वाले लोग महात्मा गांधी की बहुत प्रशंसा करते हैं लेकिन नेहरू को बदनाम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम पीएम मोदी को जांच की चुनौती देते हैं- शरद पवार
पीएम मोदी ने 70 हजार करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक में अनियमितताओं के बारे का भी जिक्र किया। मैंने तब कहा था कि एनसीपी का कोई भी व्यक्ति एमएससी बैंक में किसी भी तरह की घोटाले में शामिल नहीं था। मैं उन्हें जांच की चुनौती दी थी। गौरतलब है कि अजित पवार ने शरद पवार के खिलाफ बगावत कर दी और पिछले साल जुलाई में कई अन्य एनसीपी नेताओं के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए। चुनाव आयोग ने पार्टी को एनसीपी नाम दिया और अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को इसका प्रतीक 'घड़ी' दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed