फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad faction says Ajit faction presented false evidence and facts in the Election Commission

NCP: शरद गुट ने कहा- अजित गुट ने चुनाव आयोग में पेश किए झूठे साक्ष्य और तथ्य, EC से की कार्रवाई की मांग

Fri, 10 Nov 2023 12:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 10 Nov 2023 12:12 AM IST
सार

शरद पवार गुट के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मीडिया से उन्होंने कहा कि करीब 90 मिनट सुनवाई हुई। हमने अजित गुट द्वारा पेश किए गए हलफनामों को झूठ और आश्चर्यजनक तथ्य बताया। हमने सुनवाई के दौरान बताया कि अजित द्वारा पेश किए गए सबूत झूठे थे।

विज्ञापन
Sharad faction says Ajit faction presented false evidence and facts in the Election Commission
महाराष्ट्र में जारी सियासी उथल-पुथल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में इन दिनों खींचतान जारी है। शरद पवार गुट और अजित पवार गुट एक दूसरे के खिलाफ लगातार हमला कर रहे हैं। इस बीच एक बार फिर शरद पवार गुट ने अजित पवार गुट के खिलाफ आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अजित गुट ने पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर दावा करने के लिए चुनाव आयोग में गलत हलफनामा पेश किया। शरद गुट ने अजित गुट के खिलाफ गलत साक्ष्य पेश करने के कारण दंडात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

विज्ञापन

20 नवंबर को अगली सुनवाई
शरद पवार गुट के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मीडिया से उन्होंने कहा कि करीब 90 मिनट सुनवाई हुई। हमने अजित गुट द्वारा पेश किए गए हलफनामों को झूठ और आश्चर्यजनक तथ्य बताया। हमने सुनवाई के दौरान बताया कि अजित द्वारा पेश किए गए सबूत झूठे थे। यह गंभीर मुद्दा है। हमने आयोग से अनुरोध किया कि आपको दंडात्मक कार्रवाई करनी होगी। आयोग ने सुनवाई की अगली तारीख 20 नवंबर तय किया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
हाल ही में, शरद पवार गुट के नेताओं ने चुनाव आयोग को बताया कि पार्टी में कोई विवाद नहीं है। हालांकि, कुछ शरारती व्यक्ति अपनी निजी अकांक्षाओं के लिए संगठन से अलग हो गए। बता दें, इसी साल जुलाई की शुरुआत में भाजपा और शिवसेना के साथ मिलने से दो दिन पहले अजित पवार ने चुनाव आयोग से संपर्क किया था। उन्होंने पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर दावा किया था। इस दौरान अजित पवार ने 40 विधायकों के साथ खुद को ही पार्टी का अध्यक्ष घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान के बाद अजित पवार की मां ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने क्या कहा, पढ़िए…
‘बारामती में हर व्यक्ति अजित पवार से प्यार करता हैं। उन्हें मानता है। हर कोई उनके बारे में बात करता है। एक मां होने के कारण मुझे ऐसा लगता है कि मेरे बेटे अजित को मुख्यमंत्री होना चाहिए। राज्य की जनता की तरह मैं भी अजित पवार को मुख्यमंत्री बनते हुए देखना चाहती हूं। आगे क्या होगा, अब यह तो मैं नहीं बता सकती, देखते हैं। बारामती के सभी लोग हमारे अपने हैं। हर कोई अजित से प्यार करता है।’




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed