फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Shameful: a 14 years old teenage girl was paraded on the road after being bald in Patan city Gujarat, 22 people arrested

शर्मनाक : गुजरात के पाटन में किशोरी को गंजा करके सड़क पर निकाली परेड, 22 लोग गिरफ्तार, 35 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 14 Nov 2021 06:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पाटन
एजेंसी, पाटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 14 Nov 2021 06:12 AM IST
सार

पाटन जिले में 14 साल की किशोरी को वाडी आदिवासी समुदाय के लोगों ने एक व्यक्ति के साथ भागने के आरोप में गंजा कर सड़क पर उसकी परेड निकाली। इस घटना के बाद पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Shameful: a 14 years old teenage girl was paraded on the road after being bald in Patan city Gujarat, 22 people arrested
Arrest - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गुजरात के पाटन जिले में 14 साल की किशोरी को वाडी आदिवासी समुदाय के लोगों ने एक व्यक्ति के साथ भागने के आरोप में गंजा कर सड़क पर घुमाया और उसकी परेड निकाली। 

विज्ञापन


गुजरात के पाटन शहर में एक 14 साल लड़की का मुंडन करके सड़क पर उसकी परेड निकाली गई। कथित तौर पर एक व्यक्ति के साथ संबंध होने के कारण उसका चेहरा काला कर दिया गया था। पुलिस ने एक मामले में शनिवार को 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह घटना 10 नवंबर की है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग उस लड़की के हाथ बांधकर उसका सिर मुंडवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसके चेहरे को कालिख से काला किया गया और गाँव में परेड करने से पहले उसके गंजे सिर पर एक गर्म तवा रखा गया था, जो उसके पिता सहित उसके समुदाय के पुरुषों द्वारा मिले दंड के रूप में था। उसके बाद उसे पूरे गांव में सड़क पर घुमाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बच्ची को मदद के लिए रोते-बिलखते हुए देखा। गंजा करने के बाद वह लड़की रो रही थी। इस दौरान गांव के कई लोगों ने उसका खूब मजाक भी उड़ाया। इसके बाद पीड़ित लड़की की उसी दिन उसके पिता और अन्य रिश्तेदारों ने एक व्यक्ति के साथ शादी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed