फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shakti I spoke about not religious but power of corruption says Rahul gandhi

Shakti: ‘शक्ति का सफाया’ पर राहुल गांधी की सफाई, निशाने पर पीएम मोदी; लगाए यह आरोप

Mon, 18 Mar 2024 05:51 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 18 Mar 2024 05:51 PM IST
सार

Shakti: राहुल गांधी ने शक्ति को लेकर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी धार्मिक शक्ति के बारे में नहीं बल्कि अधर्म, भ्रष्टाचार और झूठ की 'शक्ति' के बारे में बात कर रहे थे।

विज्ञापन
Shakti I spoke about not religious but power of corruption says Rahul gandhi
narendra modi rahul gandhi - फोटो : X BJP Live Rahul gandhi

विस्तार

मुंबई में राहुल गांधी ने ‘शक्ति के खिलाफ लड़ाई’ वाला बयान दिया तो भाजपा को हाथों हाथ नया मुद्दा मिल गया। राहुल द्वारा ‘शक्ति’ पर दिए गए बयान को पीएम मोदी ने शिवमोगा की जनसभा में खूब भुनाया। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन शक्ति का सफाया चाहता है तो मैं शक्ति की उपासना का एलान करता हूं। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद राहुल गांधी ने अपना जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी धार्मिक शक्ति के बारे में नहीं बल्कि अधर्म, भ्रष्टाचार और झूठ की शक्ति के बारे में बात कर रहे थे।

विज्ञापन


राहुल ने पीएम मोदी पर लगाए आरोप 
राहुल ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि उनके शब्दों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं उस ताकत के बारे में बात कर रहा हूं, जिसका मुखौटा प्रधानमंत्री ने पहना हुआ है।  पीएम मोदी को मेरे द्वारा कहे गए शब्द अच्छे नहीं लगते। वह हमेशा मेरे शब्दों को घुमा फिरा कर किसी और दिशा में मोड़ देते हैं। 
विज्ञापन


इस शक्ति का मुखौटा प्रधानमंत्री हैं- राहुल
राहुल ने एक्स पर लिखा है कि मैं उस शक्ति की बात कर रहा हूं जिसका मुखौटा प्रधानमंत्री हैं। यह ऐसी शक्ति है, जिसने देशभर के लोगों की आवाज को अपने चंगुल में दबोच लिया है। इस शक्ति ने भारत की संस्थाओं, सीबीआई, आईटी, ईडी, चुनाव आयोग, मीडिया, उद्योग जगत और भारत के संवैधानिक ढांचे को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुंबई के शिवाजी पार्क में क्या हुआ था?
रविवार 17 मार्च के दिन मुंबई के शिवाजी पार्क में इंडी गठबंधन द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया गया था। इस रैली में राहुल गांधी ने शक्ति के खिलाफ लड़ाई वाला बयान दिया था, जिसे भाजपा ने मुद्दा बना लिया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर शिवाजी पार्क में रैली का आयोजन किया गया था। भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत 14 जनवरी को मणिपुर से हुई थी।

पीएम मोदी ने शिवमोगा में राहुल पर साधा निशाना 
मुंबई के शिवाजी पार्क में राहुल गांधी ने ‘शक्ति से लड़ाई’ की बात कही तो पीएम मोदी ने सोमवार को शिवमोगा में उनके बयान को आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन शक्ति का विनाश चाहता है लेकिन मैं शक्ति का उपासक हूं। देश की नारी शक्ति मेरे लिए शक्ति का प्रतिबिंब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed